फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major facilities for soldiers by government

फौजियों के लिए सरकार का बहुत बड़ा ऐलान

Sun, 26 Jul 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 26 Jul 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
major facilities for soldiers by government

फौजियों के लिए सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं। इसके तहत फौजियों को कई सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक अनुदान भी मिलेगा। दरअसल, पंजाब सरकार ने फौजियों के लिए अपना खजाना खोल दिया है।

विज्ञापन


एक तरफ जहां फौजियों और उनके परिवारों पर सुविधाओं की बारिश की गई है, वहीं यह भी तय किया गया है जो पंजाबी फौजी परमवीर चक्र जीतेगा, उसे सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाएगी। पहले यह राशि तीस लाख रुपये थी।
विज्ञापन


शनिवार को माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेयरेटरी इंस्टीट्यूट के उदघाट्न समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह घोषणा की। साथ ही बताया कि महावीर चक्र विजेता को अब 20 लाख रुपये की जगह एक करोड़ और वीर चक्र जीतने वाले को 15 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्घ विधवाओं को यात्रा भत्ता अब 150 रुपये महीने से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसी तरह युद्घ में शहीद होने वाले फौजियों की एक्सग्रेशिया ग्रांट दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है।

शारीरिक रूप में 75 फीसदी से अधिक अक्षम होने वाले फौजियों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया ग्रांट दो लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये और 50 फीसदी या इससे अधिक अक्षम होने वाले फौजियों को एक्सग्रेशिया ग्रांट एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये की जाएगी।


सीएम प्रकाश सिंह बादल ने बताया कि पूर्व फौजियों की विधवाओं को अब सरकार नौकरी और पेंशन देगी जबकि पहले शहीद की विधवा को फौज या पंजाब सरकार में से किसी एक से यह सुविधा मिलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed