{"_id":"5e1627038ebc3e87f440d52b","slug":"major-decision-of-haryana-government-dedicated-to-martyr-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, युद्ध विधवाओं की सभी बेटियों की शादी में करेगी वित्तीय मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, युद्ध विधवाओं की सभी बेटियों की शादी में करेगी वित्तीय मदद
Thu, 09 Jan 2020 02:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में युद्ध विधवाओं की सभी बेटियों की शादी में सरकार वित्तीय मदद करेगी। जबकि पहले ये सुविधा केवल 2 लड़कियों तक ही सीमित थी। इसके अलावा राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज देहरादून में हरियाणा के पढ़ने वाले छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति को बढ़ाने के साथ ही देश के 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में पढ़ने वाले प्रदेश के छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की तैयारी है। सरकार स्तर पर इस पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने प्रदेश के सभी जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में बताया कि मातनहेल सैनिक स्कूल, झज्जर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएं। पूर्व सैनिकों का डाटा जल्द ही ऑनलाइन तैयार किया जाएं। ताकि उनको और उनके परिवार वालों को अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के परिवारों को लाभ देने और सुधार के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे है। अर्ध सैनिक बल के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को पूर्व सैनिक की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के लाभ के लिए चलाई जा रही योजनाओं को ज्यादा प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने के लिए मोबाइल संदेश के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 7 जिलों में सैनिक परिवार भवनों में चल रहे प्रशिक्षणों को आईटीआई की तर्ज पर किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक बच्चे अपने क्षेत्र में कौशल प्राप्त कर सकें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के 7 जिलों के सैनिक सदनों का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि कैंटीन, ईसीएचएस, जिला कार्यालय और सैनिक विश्राम गृह एक ही स्थान पर आ सकें और पूर्व सैनिकों और विधवाओं को अपने कार्य करवाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर न जाना पडे़ं।