{"_id":"f74f92dfc7e88749d38155e83fad839e","slug":"major-changes-will-be-ut-administration-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष में यूटी प्रशासन में होगा बड़ा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष में यूटी प्रशासन में होगा बड़ा फेरबदल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2014 में यूटी प्रशासन में कई अधिकारी बदल जाएंगे। प्रशासन के कुछ अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
अगले साल प्रशासन में आने वाले नए अधिकारियों में प्रशासक के सलाहकार, वित्त सचिव, गृह सचिव, आईटी सचिव, सीएचबी चेयरमैन, एडीसी, सिटको के एमडी, सीएचबी सीईओ, चीफ आर्किटेक्ट शामिल हैं।
इनके साथ ही कई नए पीसीएस और एचसीएस अधिकारी भी आएंगे। नए अधिकारियों के आने से प्रशासन में बड़ा फेरबदल भी होने की उम्मीद है।
नई बसें दौड़ेंगी
नए साल में जहां शहर में नई एसी और नॉन एसी बसें दौड़ेंगी, वहीं सीटीयू की बसों के किराए में भी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन को जेएनएनआरयूएम के तहत 400 नई बसें मिलनी हैं।
विज्ञापन