मेजर आशीष धौंचक: कल आएगा शहीद मेजर का पार्थिव शरीर, पैतृक गांव बिंझौल में होगा अंतिम संस्कार
मेजर आशीष के पिता लालचंद पानीपत सेक्टर 7 में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही टीडीआई में अपना प्लाट लेकर मकान का निर्माण शुरू कराया था। मेजर आशीष के जन्मदिन पर 23 अक्तूबर को गृह प्रवेश करना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें: Colonel Manpreet Singh: 2016 में आतंकी बुरहान वानी को किया था ढेर, बहादुरी की मिसाल थे कर्नल मनप्रीत
मेजर आशीष के पिता लालचंद पानीपत सेक्टर 7 में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही टीडीआई में अपना प्लाट लेकर मकान का निर्माण शुरू कराया था। मेजर आशीष के जन्मदिन पर 23 अक्तूबर को गृह प्रवेश करना था। तब मेजर आशीष को छुट्टी पर आना था।
आतंकवाद को साफ कर रही है सरकार : विधायक
पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज सेक्टर 7 में शहीद मेजर आशीष के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद को पहले दिन से सफाया कर रहे हैं। आतंकवादियों के इस दुसाहस का भी सरकार जल्द ही बदला लेगी। मेजर आशीष राष्ट्र की सुरक्षा के लिए शहीद हुए हैं और हम सब उनके परिवार के साथ हैं। आतंकवाद अकेला भारत या जम्मू कश्मीर में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। सरकार इनको साफ कर रही है और सरकार पर भरोसा बनाकर रखें।
बुधवार शाम को सेना से फोन पर मेजर आशीष धौंचक के शहीद होने की सूचना मिली। कुछ ही देर में बात गांव में आग की तरह फैल गई। गांव के लोग सेक्टर-7 में पहुंचे। यहां शहीद मेजर के पिता लालचंद और मां कमला देवी रहती हैं। परिजनों ने बताया कि मेजर आशीष तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उन्हें चार-पांच साल की एक बेटी है। बताया जा रहा है कि शहीद मेजर आशीष की ससुराल जींद में है। वे मार्च में अपने साले की शादी में छुट्टी पर आए थे। इस दौरान अपने घर पर भी आए थे।
सीएम मनोहर लाल ने किया नमन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने शहीद मेजर आशीष को नमन किया। मनोहर लाल ने कहा कि पानीपत के लाल, मेजर आशीष कश्मीर में आतंकियों के मंसूबों को ध्वस्त करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी इस शहादत को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान और उनके इस उच्च बलिदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे। इस कठिन समय में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।