फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major administrative reshuffle in Haryana will be in first week of new year

Haryana: नए साल के पहले सप्ताह में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीएमओ तबादला सूची तैयार करने में जुटा

Thu, 14 Dec 2023 08:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 08:09 AM IST
सार

प्रदेश में आधे के करीब डीसी और एसपी को बदला जाना है। 2024 में होने वाले चुनावों के चलते केंद्र और हरियाणा सरकारी की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कराने को लेकर अधिकारियों पर पूरी जिम्मेदारी रहेगी। ऐसे में वे अफसर सरकार के राडार पर हैं, जो फील्ड में बेहतर कार्य नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
Major administrative reshuffle in Haryana will be in first week of new year
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा में नए साल के पहले सप्ताह में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। इसमें कई जिलों के डीसी और एसपी बदले जाएंगे। साथ ही एसडीएम से लेकर एडीसी और निगम आयुक्तों को इधर से उधर किया जाएगा। परफॉर्मेंस के हिसाब से विभागाध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी है। फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय तबादलों को लेकर सूची तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के कमान संभालने के बाद से ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, इसमें दो माह से अधिक का समय निकल गया। कई कानूनी पेचिदगियों को देखते हुए फिलहाल तबादला सूची को रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


सीएमओ के सूत्रों का दावा है कि नए साल के पहले सप्ताह में यह तबादला सूची जारी की जाएगी। वहीं, तबादलों की भनक लगते ही आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों ने भी लाॅबिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ले रहा सभी डीसी और एसपी की रिपोर्ट  
2024 चुनावी साल रहेगा। लोकसभा के अलावा, हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसलिए नए साल में होने वाले तबादले और नियुक्ति चुनावों को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तमाम जिलों से सभी डीसी और एसपी की कार्यप्रणाली को लेकर रिपोर्ट ले ली है। 


बताया जा रहा है कि प्रदेश में आधे के करीब डीसी और एसपी को बदला जाना है। 2024 में होने वाले चुनावों के चलते केंद्र और हरियाणा सरकारी की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कराने को लेकर अधिकारियों पर पूरी जिम्मेदारी रहेगी। ऐसे में वे अफसर सरकार के राडार पर हैं, जो फील्ड में बेहतर कार्य नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed