फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major accident sidestep in chandigarh pgi due to MRI machine

चंडीगढ़ पीजीआई में होते-होते टली बड़ी अनहोनी

Thu, 30 Apr 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Apr 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
major accident sidestep in chandigarh pgi due to MRI machine

पीजीआई के रेडियोडाइग्नोसिस डिपार्टमेंट में बड़ा हादसा होने से बच गया। करीब सवा 12 बजे जब एक पेशेंट का एमआरआई हो रहा था। तभी पास में एक अटेंडेंट पल्स ऑक्टोमीटर को लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही वह एमआरआई मशीन के सामने पहुंचा तो मशीन ने अटेंडेंट सहित पल्स ऑक्टोमीटर को अपनी ओर खींच लिया। मशीन बड़ी होने के कारण वह अंदर घुसते ही फंस गई।

यह दृश्य देखकर वहां पर खड़े कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। इससे आसपास खड़े डॉक्टर व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत एमआरआई मशीन को बंद कर पहले पल्स ऑक्टोमीटर को बाहर निकाला और फिर पेशेंट को।
विज्ञापन


गनीमत रही कि नुकसान नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि एमआरआई की मशीन में मैग्नेट होता है। इससे वह लोहे की चीजों को अपनी ओर खींच लेता है।

एमआरआई मशीन के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे करीब डेढ़ साल से खराब हैं। यदि सीसीटीवी कैमरे ठीक होते तो पता चल जाता कि मशीन के आसपास कौन सी मशीने जा रही हैं। कर्मचारियों को पता ही नहीं चला कि एमआरआई मशीन के पास पल्स आक्टोमीटर मशीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा अस्पताल में हो चुका है हादसा
कुछ साल पहले टाटा हास्पिटल में ऐसा हादसा हुआ था। एक अटेंडेंट सिलेंडर लेकर जा रहा था। तभी एमआरआई मशीन ने उसे खींच लिया था। इस घटना में दो लोग घायल हुए थे।


हादसे के वक्त एचओडी राउंड पर
जब यह हादसा हुआ उस वक्त हेड आफ डिपार्टमेंट डा. एनके खंडेलवाल राउंड पर थे। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई छोटी मशीन होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि पल्स आक्टोमीटर मशीन अंदर घुसते ही फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed