फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major Accident in Punjab on Vaishakhi, many died in Hoshiarpur

पंजाब में बड़ा हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सात की मौत

Thu, 13 Apr 2023 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर/होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 09:15 AM IST
सार

वैसाखी के मौके पर संगत श्री खुरालगढ़ साहिब से चरणछोह गंगा पैदल दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Major Accident in Punjab on Vaishakhi, many died in Hoshiarpur
हादसे में घायल लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव बस्सी में बुधवार रात करीब एक बजे कैंटर (ट्रक) ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। हादसे में एक परिवार के चार लोगों समेत सात की मौत हो गई, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। मारे गए पांच श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और दो यमुनानगर के रहने वाले थे। हादसा श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली श्री खुरालगढ़ साहिब और श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा के बीच पड़ते गांव बस्सी में हुआ। 

विज्ञापन


पहाड़ी इलाके में घुमावदार सिंगल लेन सड़क और तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है। घायलों में से छह को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अन्य 14 घायल सिविल अस्पताल गढ़शंकर में उपचाराधीन हैं। घटना के बाद कैंटर चालक फरार है। कैंटर में भी श्रद्धालु बैठे थे। उसमें एक बैनर लगा था, जिस पर गांव सलाणा दूल्ला सिंह वाला, जिला फतेहगढ़ साहिब की संगत लिखा था।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल गढ़शंकर में घायलों का हालचाल जानने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, जिलाधीश कोमल मित्तल व एसएसपी सरताज सिंह चाहल पहुंचे। इस दौरान डिप्टी स्पीकर व जिलाधीश ने मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से दो-दो लाख, घायलों को एक-एक लाख सहायता राशि देने की घोषणा की। घायलों का पूरा इलाज सरकार करवाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात करीब एक बजे श्रद्धालु श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा के लिए पैदल जा रहे थे। पीछे से श्रद्धालुओं से भरा कैंटर (पीबी-65 आर 3334) आया और पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर धर्मस्थल के प्रबंधक, सेवादार और इलाके में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन अन्य को मृत घोषित कर दिया और छह घायलों को पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि इन्हीं पहाड़ियों के बीच गढ़ीमानसोवाल में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन की मौत हो गई थी और 11 श्रद्धालु घायल हो गए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इनकी हुई मौत
राहुल (25) निवासी मस्तान खेड़ा (मुजफ्फरनगर), सुदेश पाल (48), उन्नति (16), गीता देवी (40) गांव समोली (मुजफ्फरनगर), रामो (15) निवासी काकाड़ा (मुजफ्फरनगर, वर्तमान पता भादसों, नाभा)। संतोष देवी (50) और अंगूरी देवी (73) निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रहने वाले थे। मृतकों में गीता देवी और उसकी बेटी उन्नति, देवर सुदेश पाल, भांजा राहुल हैं। चार मृतकों के अलावा 16 घायल सभी आपस में रिश्तेदार हैं। ये इस समय गांव भादसों, नाभा (पटियाला) में ईंट भट्ठे में काम करते हैं।

ये पीजीआई में भर्ती
जिन घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है, उनमें परियश निवासी मस्तान खेड़ा (मुजफ्फरनगर), गुरजोत सिंह (समराला, लुधियाना) सुखदेव (जंडियाली, लुधियाना) रश्मि (भादसों, नाभा) टीना (भादसों, नाभा), जोगिंद्रो देवी (यमुनानगर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed