फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main accused in Nature Heights Infra Scam arrested from Uttarakhand

Chandigarh: नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाले का मुख्य आरोपी नीरज अरोड़ा उत्तराखंड से काबू, सात साल से था फरार

Wed, 10 Apr 2024 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:18 PM IST
सार

आरोपी नीरज अरोड़ा पंजाब में लोगों को पैसे या प्लॉट देने का झासा देकर धोखाधड़ी करने के लिए 21 जिलों में दर्ज 108 एफआईआर का सामना कर रहा है। 47 एफआईआर फाजिल्का में दर्ज हैं, फिरोजपुर में आठ, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में छह-छह, रूपनगर, मोहाली और एसएएस नगर में पांच-पांच, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और जालंधर कमिश्नरेट में चार-चार केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Main accused in Nature Heights Infra Scam arrested from Uttarakhand
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों रुपये के नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरीदकोट और फाजिल्का पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मुख्य आरोपी नीरज थठायी उर्फ नीरज अरोड़ा को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। वह करीब सात साल से फरार और भगोड़ा था। आरोपी को उत्तराखंड के पौड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई लोगों को रिहायशी और व्यापारिक प्लॉट देने का झासा देकर करोड़ों रुपये ठगे हैं। आरोपी पर 21 जिलों में 108 मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई फाजिल्का के अमनदीप कंबोज उर्फ अमन सकोडा की गिरफ्तारी के बाद अमल में लाई गई है, जो आठ मामलों में पीओ था और 18 मामलों में बेल जंपर था। उसे 15 मार्च, 2024 को फाजिल्का पुलिस के पीओ स्टाफ ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आईजीपी फरीदकोट रेंज गुरशरन सिंह संधू और डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का प्रदीप सिंह संधू और डीएसपी नारकोटिक्स फरीदकोट इकबाल सिंह संधू के नेतृत्व में दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह और एसएसपी फाजिल्का डॉ. प्रज्ञा जैन की समूची निगरानी अधीन नीरज अरोड़ा को श्री नगर गढ़वाल जिला पौड़ी उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार, कुछ मोबाइल फोन और जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इन जगहों पर दर्ज हैं मामले
आईजीपी गुरशरन सिंह संधू ने बताया कि फरवरी 2016 में फाजिल्का पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी नीरज अरोड़ा ने जमानत बेल जम्प कर दी थी और फरवरी 2017 में उसे पीओ घोषित किया गया था। इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने नीरज के खिलाफ केस दर्ज किए और जायदादें जब्त की। पीड़ितों की ओर से दायर की कई रिट पिटीशनें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित हैं।


आरोपी नीरज अरोड़ा के पास 1200 एकड़ जमीन
डीआईजी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नकली आईडी का प्रयोग कर रहा था। आरोपी के पास पंजाब और मध्य प्रदेश में 1200 एकड़ से अधिक जमीन और 200 रिहायशी फ्लैट हैं, जिनकी कीमत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed