फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maid siphoned off Rs 10 lakh from elderly woman's account

Chandigarh News: नौकरानी ने बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 10 लाख रुपये

Sun, 16 Nov 2025 10:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Maid siphoned off Rs 10 lakh from elderly woman's account
चंडीगढ़। सेक्टर-28 में रहने वाली 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के खाते से 10 लाख रुपये गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी नौकरानी सुमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

पीड़िता सुरिंदर कौर, स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल अजमेर सिंह संधू (वारटाइम गैलेंटरी अवार्डी) की पत्नी हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता एसबीआई सेक्टर-26 शाखा में है। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए वे कभी भी ओटीपी साझा नहीं करतीं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वे नौकरानी को डेबिट कार्ड देकर थोड़ी-बहुत रकम निकलवाने के लिए भेज देती थीं। कुछ समय बाद बैंक खाते में कम पैसा दिखने पर उन्हें शक हुआ। बेटे के परिचित को बैंक भेजा गया लेकिन सही जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद जब उन्होंने खुद पासबुक अपडेट कराई तो पता चला कि खाते में केवल 6,745 रुपये शेष हैं। जांच में पता चला कि नौकरानी ने अलग-अलग बार निकासी कर कुल 10 लाख रुपये उड़ाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed