फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahila Khap prepared farmer families to be more active in kisan andolan

किसान परिवारों को सक्रिय कर किसान आंदोलन को मजबूत बनाने में जुटी महिला खाप

Fri, 25 Dec 2020 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Mahila Khap prepared farmer families to be more active in kisan andolan
किसान आंदोलन में शामिल महिलाएं। - फोटो : फाइल फोटो
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में किसान परिवारों की महिलाओं को ज्यादा सक्रिय बनाने का बीड़ा अब सर्व खाप महिला महापंचायत ने उठाया है। यह हरियाणा की विभिन्न खाप की जागरूक महिलाओं का एक संयुक्त संगठन हैं।
विज्ञापन


किसान आंदोलन में खुलकर उतरने वाली महिलाओं के इस संगठन ने अब प्रदेश के गांवों में जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत किसान परिवारों की महिलाओं को जागरूक कर आंदोलन में ज्यादा सक्रिय होने के लिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही गांवों में ये महिलाएं किसान आंदोलन के लिए जनमत भी तैयार कर रही हैं। ग्रामीण युवतियों को भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - तीन डिग्री तापमान में हौसला छू रहा आसमान, किसान बोले-लड़ाई फसलें ही नहीं, नस्लें बचाने की भी  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर सवार हो निकल रहीं महिलाएं
हरियाणा से सटी दिल्ली के विभिन्न सीमाओं पर बैठे किसानों की मदद के लिए महिला खाप महापंचायत विभिन्न गांवों की महिलाओं की ड्यूटियां लगा रही है। जिसके बाद महिलाओं की टोलियां ट्रैक्टर पर सवार होकर निकल रही हैं। किसान परिवारों की ये महिलाएं दिल्ली सीमाओं पर पहुंचकर वहां किसानों के लिए खाना तैयार करती हैं और धरने पर भी बैठती हैं।

यह टोलियां अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों में सब्जियां व अन्य रसद का सामान भी मदद स्वरूप लेकर वहां पहुंच रही हैं। महिलाओं की पहले गईं टोलियां वापस आने के बाद दूसरी टोलियां दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचकर उनका मोर्चा संभालती हैं। इन महिलाओं का कहना है कि जब तक यह आंदोलन चलेगा, किसान परिवारों की महिलाओं की यह मदद भी जारी रहेगी।


यह भी पढ़ें  - किसान यूनियन का झंडा उठा बच्चे बोले- 'मोदी का कानून पापा की खेती बरबाद कर देगा' 

बाबा रामदेव से मध्यस्थता करने की मांग
सर्व खाप महिला महापंचायत ने बाबा रामदेव से भी मध्यस्थता कर उनसे इस आंदोलन को खत्म करवाने के लिए अपनी भूमिका निभाने की मांग की है। बाबा रामदेव गुरुवार को हरियाणा आए हुए थे। इसके चलते कुरुक्षेत्र में सर्व खाप महिला महापंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया के नेतृत्व में उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने बाबा रामदेव से मांग की गई कि वे इस आंदोलन में किसानों और सरकार के बीच मध्यस्थता करें और गतिरोध को खत्म करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

सरकार यदि मानती है कि गतिरोध बातचीत से ही खत्म हो सकता है, तो किसानों और सरकार के बीच सकारात्मक बातचीत का ऐसा एजेंडा लाया जाए, इस पर दोनों पक्षों की सहमति बने। देश के लिए यह बड़ी विडंबना है कि लोगों का पेट भरने वाला किसान 27 नवंबर से ठंड के बावजूद सड़कों पर डटा हुआ है। कई किसानों की इस दौरान जान तक जा चुकी हैं। इसी के मद्देनजर हमारा संगठन गांवों में जाकर किसान परिवारों की महिलाओं को भी इस आंदोलन के लिए एकजुट कर रहा है। महिलाएं भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। मदद स्वरूप महिलाओं की टोलियों को बारी-बारी कर रसद सामग्री के साथ दिल्ली सीमाओं पर भेजा जा रहा है। अब बाबा रामदेव से भी आंदोलन को खत्म करवाने के लिए मध्यस्थता करने की मांग की जा रही है। - डा. संतोष दहिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व खाप महिला महापंचायत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed