{"_id":"5714cd764f1c1b5c5e10fc44","slug":"mahavir-jayanti-digambar-jain-mandir-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन मंदिर में आज धूमधाम से मनेगी भगवान महावीर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन मंदिर में आज धूमधाम से मनेगी भगवान महावीर जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर 27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 19 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। दिगंबर जैन मदिर सोसाइटी की ओर से इस उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा सेक्टर 27 के मंदिर से सुबह 10 बजे निकलेगी, जोकि सेक्टर 28 के श्वेतांबर मंदिर से होकर मंदिर वापस पहुंचेगी। इसके बाद भगवान महावीर का पांडवशिला अभिषेक कराया जाएगा। उसके बाद भंडारा चलेगा।
सोसाइटी के महासचिव राजिंदर प्रसाद जैन ने बताया कि समारोह में उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी, जस्टिस राज राहुल गर्ग, रिटायर जज एसके जैन, मेयर अरूण सूद, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन व स्थानीय पार्षद सतिंदर सिंह खासतौर पर विशिष्ट अतिथियों के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
उधर, दिगबंर जैन सोसाइटी के पदाधिकारियों ने महावीर जयंती का अवकाश 19 अप्रैल को घोषित करने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक, सलाहकार व गृह सचिव को धन्यवाद दिया है। सोसाइटी के प्रधान नवरत्न जैन महासचिव राजिंदर प्रसाद जैन व अन्य पदाधिकारियों रमेश चंद्र जैन, धर्मबहादुर जैन, आरपी जैन रविंदर जैन विनय जैन आदि ने भगवान महावीर जयंती पर शहर के लोगों को बधाई भी दी है।