{"_id":"f0a6c5129d487275df9c9454e80364bf","slug":"mahavir-jayanti-celebreation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती महोत्सव शुरू, रथयात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती महोत्सव शुरू, रथयात्रा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-27 के श्री दिगंबर जैन मंदिर में दो दिवसीय श्री महावीर जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार से शुरू हो गया। श्री दिगंबर जैन सोसाइटी के प्रधान नवरत्न जैन और महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि रविवार को महावीर जयंती के अवसर पर रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह रथयात्रा सेक्टर-27 के मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-28 के श्री श्वेतांबर जैन मंदिर जाकर वहां से वापस 27 के मंदिर में संपन्न होगा। मंदिर के पंडित प्रदीप जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर रविवार को सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
सुबह सबसे पहले श्री जिनेंद्राभिषेक, शांति धार के बाद नित्य नैमितिक पूजा होगी। ध्वजारोहण धर्मसभा और रथयात्रा के लिए पात्रों का चयन और बोली लगेगी। रथयात्रा के बाद मंदिर के साथ वाले पार्क में पाण्डुकशिला पर भगवान का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत भंडारा का आयोजन होगा।
विज्ञापन