{"_id":"5bb26aef867a55113c11b616","slug":"maharishi-dayanand-university-is-the-most-clean-government-university-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRD मंत्रालय ने घोषित की स्वच्छ कैंपस रैंकिंग, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRD मंत्रालय ने घोषित की स्वच्छ कैंपस रैंकिंग, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को मिला पहला स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) को देश में सरकारी विश्वविद्यालयों की स्वच्छ कैंपस रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मानव एवं संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग की घोषणा की। उन्होंने एमडीयू के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया को प्रमाणपत्र और मेमोंटो प्रदान किया।
विज्ञापन
यूजीसी की ओर से 19 सितंबर को स्वच्छ कैंपस रैंकिंग के लिए परिसर का निरीक्षण किया गया था। विशेषज्ञों की टीम ने ग्रीन कैंपस की सराहना की थी। नई दिल्ली में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में एमडीयू की ओर से कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया के साथ ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित गिल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वच्छता सर्वे की नोडल अधिकारी डॉ. नीरू राठी ने प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, गैर शिक्षक कर्मियों समेत स्वच्छता मिशन को बुलंद करने वाले प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि एमडीयू का स्वच्छ परिसर क्लीन-ग्रीन कैंपस का जीवंत केंद्र है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में एमडीयू की इस उपलब्धि को सराहा गया।
विज्ञापन
देशभर के 6029 विश्वविद्यालयों में शिखर पर
स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2018 के लिए 6029 विश्वविद्यालयों ने आवेदन किया था। इनमें से 250 सरकारी विश्वविद्यालयों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। एमडीयू ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त करते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई।