फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahabhishek of Radha Madhav in ISKCON temple on Janmashtami

जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में राधा माधव का हुआ महाभिषेक

Tue, 31 Aug 2021 02:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Mahabhishek of Radha Madhav in ISKCON temple on Janmashtami
सेक्टर 36 इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अभिषेक करते श्रद्धालु।
चंडीगढ़। सेक्टर- 36 के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा माधव का महाभिषेक हुआ। इसमें दीक्षित ब्राह्मण और इस्कॉन के जुड़े बड़ी संख्या में परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया। सुबह से लेकर रात तक कीर्तन चलता रहा। इस्कॉन पूरी तरह से कृष्णमय हो गया। कई लोग अपने बच्चों को कृष्ण रूप में सजाकर मंदिर में पहुंचे। भगवान के दर्शन के लिए लंबी कतारों में भक्त लगे रहे। पूरे मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। मंगल आरती के बाद सुबह राधा माधव को वृंदावन से मंगाए गए विविध रंगों के राजकीय परिधान से सजाया गया। राधा माधव का अभिषेक रात 12 बजे तक चला।
विज्ञापन

भीड़ न हो इसके लिए इस्कॉन के वॉलंटियर तैनात किए थे। मुख्य हॉल में किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा था। इस्कॉन के सह अध्यक्ष अक्रूर नंदन दास ने बताया कि आए सभी भक्तों को प्रसाद दिया गया। कोविड के कारण इस बार बैठाकर प्रसाद ग्रहण नहीं करवाया गया। बाहर जाने के रास्ते पर लगे टेबल पर प्रसाद रखा गया। सभी भक्त प्रसाद का पैकेट ले रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणा के राज्यपाल ने किया अभिषेक
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पीयू के वीसी प्रोफेसर राजकुमार के अलावा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज, पंजाब, हरियाणा और यूटी के आईएएस अधिकारियों ने भगवान का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed