फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Magistrate inquiry ordered into Ludhiana encounter

Punjab: लुधियाना मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश, पुलिस ने SIT भी की गठित, दो गैंगस्टरों की गई थी जान

Thu, 30 Nov 2023 07:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि अगर किसी जगह पर कोई मुठभेड़ होती है तो उसकी मजिस्ट्रेट जांच अनिवार्य है। इस विषय में डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक को लिखित में भेजा गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मामले की जांच अब एसआईटी भी करेगी।

विज्ञापन
Magistrate inquiry ordered into Ludhiana encounter
लुधियाना मुठभेड़ की होगी जांच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों की मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। साहनेवाल-दोराहा रोड पर स्थित टिब्बा पुल के नजदीक बुधवार की देर शाम को पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर संजीव कुमार उर्फ संजू बामण और शुभम उर्फ गोपी को मार गिराया था। 

विज्ञापन


अब इस मामले में की जांच मजिस्ट्रेट भी करेंगे और जांच रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को देंगे। इसके अलावा कमिश्नरेट पुलिस ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) जसकिरणजीत सिंह तेजा की अगवाई में एक एसआईटी का गठन भी किया है। एसआईटी मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। उधर, दूसरे दिन मुठभेड़ स्थल पर पुलिस की कई गाड़ियां घूमती रहीं। दूसरे दिन फॉरेंसिक टीम दोबारा जांच करने घटनास्थल पर पहुंची। वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों का भी घटनास्थल पर आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि अगर किसी जगह पर कोई मुठभेड़ होती है तो उसकी मजिस्ट्रेट जांच अनिवार्य है। इस विषय में डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक को लिखित में भेजा गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मामले की जांच अब एसआईटी भी करेगी। इसमें ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरणजीत सिंह तेजा, एडीसीपी कासिम सोहेल मीर, एडीसीपी क्राइम और थाना डेहलों के एसएचओ को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से मिले ऑटोमैटिक हथियार, जांच करने में जुटी पुलिस

बुधवार को लुधियाना कमिश्नरेट की सीआईए-वन टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी साहनेवाल रोड से डेहलों की तरफ जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। करीब ढाई किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और टिब्बा पुल के पास आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे एएसआई सुखदीप सिंह के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों गैंगस्टरों की मौत हो गई। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और कारतूस मिले हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपियों तक ऑटोमैटिक हथियार कहां से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed