फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   magic Tricks to win case in Chandigarh District Court

Chandigarh: चंडीगढ़ जिला अदालत में होते हैं टोने-टोटके, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Fri, 05 Jul 2024 06:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर -43 स्थित जिला अदालत की एक कोर्ट रूम के बाहर कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे यह पता चला है कि कोर्ट परिसर में टोने-टोटके किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
magic Tricks to win case in Chandigarh District Court
चंडीगढ़ जिला अदालत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोना-टोटका, तंत्र-मंत्र और काला जादू कहने को अलग-अलग है लेकिन इनका मतलब एक ही है। ऐसा कहा जाता है कि टोने-टोटके का ज्यादातर प्रयोग दुश्मन पर विजय पाने के किया जाता है। कई बार इसका प्रयोग किसी को अपने वश में करने के लिए भी किया जाता है। कई लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं तो कुछ लोग आज भी इन बातों पर भरोसा करते हैं। कहा जाता है कि जो पढ़े लिखे लोग हैं वे सब इन बातों को अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन पुराने जमाने के लोग आज भी टोने-टोटके को मानते हैं। 
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की सबसे ज्यादा आबादी पढ़ी-लिखी है। बावजूद इसके चंडीगढ़ जिला अदालत में आज भी टोने टोटके किए जाते हैं। सेक्टर-43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ये सब हो रहा है।  
विज्ञापन


सेक्टर -43 जिला अदालत की एक कोर्ट रूम के बाहर कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे यह पता चला है कि कोर्ट परिसर में टोने-टोटके किए जा रहे हैं। बता दें कि कोर्ट-कचहरी में केस जीतने के लिए लोग टोने टोटके का सहारा ले रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की तीसरी मंजिल पर बने एक कोर्ट रूम के दरवाजे के पीछे सूखे चावल के कुछ दाने के बिखरे नजर आए, जिसको देख कर अंदाजा लगाए जा सकता है कि केस जीतने के लिए किसी तांत्रिक या अन्य किसी के बहकाने पर दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष ने अदालत के दरवाजे के पीछे बड़ी चालाकी से चावल का छिड़काव किया है। ताकि केस उसके पाले में हावी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूत्रों का कहना है कि कोर्ट में आए दिन याचिकाकर्ता अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए सबकी नजर से बचकर टोने - टोटके करते नजर आते है। हांलकि अभी तक ऐसे करना कोई याचक या उसके साथी को पकड़ा नहीं जा सका है। पर आए दिन इस तरह के मामले सामने आने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग कोर्ट में केस अपने हिस्से में करने के लिए किसी के तांत्रिक या किसी अन्य के कहने पर अभिमंत्रित चावल आदि सामग्री का छिड़काव कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed