यहां मैगी का उत्पादन बंद, सैकड़ों कर्मियों की नौकरी दांव पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेस्ले ने मोगा यूनिट में मैगी के उत्पादन पर रोक लगा दी है। स्थानीय नेस्ले एचआर विभाग के प्रमुख डॉ. बीएस भुल्लर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राहकों में गलतफहमी पैदा होने की वजह से बाजार से मैगी नूडल्स उत्पाद वापस मंगवाए जा रहे हैं।
हर उत्पाद को आधुनिक लैबोरेटरी में क्वालिटी जांच के बाद ही मार्केट में बिक्री के लिए भेजा जाता है। नेस्ले के डिस्ट्रीब्यूटर संजय कुमार ने बताया कि दो हफ्ते से बिक्री काफी प्रभावित हुई है। शहर की एक मसाला फैक्टरी से हर माह खरीदा जाने वाला करोड़ों रुपये का मसाला अब नहीं खरीदा जा रहा।
कई हजार करोड़ का नुकसान
एक अधिकारी के अनुसार कंपनी को कई हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। मार्केट से वापस मंगवाए गए पैकेटों को फिर से तैयार करने के बाद कंपनी आधुनिक तकनीकी लैबोरेटरी के जरिए क्वालिटी की जांच करवाएगी।
इसके बाद फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की सरकारी लैबोरेटरी से नमूने पास होने के बाद ही मार्केट में मैगी लाई जाएगी। कंपनी में काम कर रहे सैकड़ों कर्मियों का भविष्य मैगी बंद होने से दाव पर लग गया है।
कंपनी में काम करने वाले कर्मियों का मानना है कि उन्हें भविष्य में जल्द प्रमोशन की उम्मीद भी नहीं रही। सेहत विभाग के अधिकारियों ने मैगी में आई भारी धातु लोगों के लिए हानिकारक बताते इसे खाने से गुरेज करने की सलाह दी है।