फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   maggi ban in punjab for one year

पंजाब में नहीं मिलेगी मैगी, एक साल के लिए बैन

Sun, 07 Jun 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Jun 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
maggi ban in punjab for one year

पंजाब सरकार ने राज्य में मैगी के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि नेस्ले मोगा स्थित फैक्टरी में मैगी नूडल्स के उत्पादन, वितरण और बिक्री बंद कर दे।

विज्ञापन


राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त हुसन लाल की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कंपनी बाजार से मैगी के सभी सत्यापित वैरिएंट को तुरंत वापस मंगा ले।

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत ज्याणी ने बताया कि यह फैसला राज्य के लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मंत्री ने बताया कि मोगा, कपूरथला, मोहाली और संगरूर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से इन उत्पादों के सैंपल लेकर उनको खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला पंजाब, चंडीगढ़ जांच के लिए भेजा था। जांच में लेड की मौजूदगी स्वीकार्य सीमा (कम से कम 2.5 पीपीएम) पाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed