पंजाब: कैप्टन के सामने कांग्रेसियों में चलीं कुर्सियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस में उस समय अंदरुनी बगावत उभरकर सामने आ गई, जब कैप्टन के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में सरेआम कुर्सियां चलीं। घटना, बीती शाम पंजाब के शहर पटियाला की है। यहां होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मंत्री परनीत कौर की सभा चल रही थी। सभा में खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे।
अचानक किसी बात को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। थोड़ी देर में ही मामला बढ़ गया और दोनों ओर से कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर ने कांग्रेसियों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
अंदरुनी बगावत उभर कर सामने आई
गौर हो कि इस घटना से कांग्रेसियों में अंदरुनी बगावत खुलकर बाहर आ गई। गौर हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी लचर रहा था।
हार की समीक्षा में भी कांग्रेसियों की इसी गुटबाजी को हार का मुख्य कारण बताया गया था। अब पटियाला और तलवंडी साबो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। पटियाला में खुद परनीत कौर कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में है, जहां से घटना हुई।