फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MACMA Expo will be held in Chandigarh from 23rd to 26th November, companies will come from all over the country.

Chandigarh News: 23 से 26 नवंबर तक चंडीगढ़ में लगेगा मैकमा एक्सपो, देशभर से आएंगी कंपनियां

Thu, 09 Nov 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
MACMA Expo will be held in Chandigarh from 23rd to 26th November, companies will come from all over the country.
चंडीगढ़। शहर में 23 से 26 नवंबर तक मशीन टूल्स और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी मैकमा एक्सपो 2023 के नौवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में लगने वाले इस एक्सपो में 250 के करीब स्टॉल्स लगेंगे। इसमें देश की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के महासचिव अरुण गोयल ने बताया कि हर साल यह एक्सपो जालंधर और लुधियाना में लगता था। इस बार चंडीगढ़ में लगने जा रहा है। यह मशीन टूल्स, ऑटोमेशन और इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्तर भारत के सबसे बड़े एक्सपो में से एक है। करीब 250 स्टाल लगेंगे। उन्होंने कहा कि रोजाना 10 हजार से 12 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। जालंधर से आए यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड के प्रतिनिधि ने कहा कि यह ट्राइसिटी के लोगों के लिए काफी अच्छा मौका होगा। कई नवीनतम मशीन देखने को मिलेंगी। यह एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म है, जहां पर अलग-अलग ट्रेड के स्टॉल्स होंगे। उन्होंने कॉलेजों से आह्वान किया कि वह अपने स्टूडेंट्स को मशीनें दिखाएं क्योंकि देश के अलावा विदेशों से भी कंपनियां हिस्सा लेंगी। प्रदर्शनी के बारे में अधिक जानकारी देते करमजीत सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी उद्योगपतियों को बेहतरीन अवसर देगी, जो उन्हें अपने क्षेत्र में व्यवसाय बढ़ाने में मदद करेगी। मैकमा एक्सपो का मिशन एमएसएमई को बढ़ावा देना है और लोगों को नई तकनीक से अवगत कराना है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से करीब 30-40 कंपनियां होंगी शामिल
प्रदर्शनी में चंडीगढ़ की करीब 30 से 40 कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये इंजीनियरिंग और ऑटोमेशन से संबंधित कंपनियां होंगी। इसके अलावा अन्य राज्यों से हिस्सा लेने वाले कुछ प्रमुख प्रदर्शकों में ज्योति सीएनसी, जेवू मशीन्स, यशुका ग्रुप, एडवांस ग्रुप, हैको मशीनरी, जय श्री मशीन टूल्स, गुरुचरण इंडस्ट्रीज, फ़ूजी इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रांसकॉन इंजीनियर्स, भाव्या मशीन टूल्स, जेके मशीन और कनखल ग्रुप आदि हिस्सा ले रहे हैं। एक्सपो 23 से 26 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और इसका समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed