फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maa Bhadrakali Shakti Peeth turn fragrant flowers of Thailand

थाइलैंड के फूलों से महका मां भद्रकाली शक्तिपीठ

Thu, 25 Sep 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 25 Sep 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
52 शक्तिपीठों में से एक हरियाणा के एकमात्र मां भद्रकाली शक्तिपीठ को थाईलैंड व देशभर के कई राज्यों से मंगाए गए सुंदर सुगंधित फूल से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को पहले नवरात्र से शक्तिपीठ में मां के भक्तों की कतारें लगना शुरू हो जाएंगी। धर्मनगरी के सुविख्यात इस उत्सव की भव्यता यहां आयोजित होने वाली शोभायात्रा, भजन संध्या, महाआरती और दुर्गाष्टमी के विशाल भगवती जागरण और प्रतिदिन चलने वाले भंडारों में देखने को मिलेगी।

बहरहाल कई दिनों में श्रीदेवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ और जिले के अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां चल रही हैं, जो गुरुवार को देर रात तक पूरी होने जाएंगी और सुबह जब शक्तिपीठ और अन्य देवी मंदिरों के कपाट खुलेंगे तो मां भगवती के भव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन


बुधवार को वेस्ट बंगाल मदनीपुर हावड़ा वासी तपस, दलीप और सपन सहित इनके साथियों ने बताया कि मां के दरबार में सेवा उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इन्होंने बताया कि इस कार्य में थाइलैंड के ओरकिट और कोलकाता के गेंदा सहित कई तरह के फूल, मोर पंख व सजावटी सामग्री का उपयोग हो रहा है।

18 सीसी टीवी कैमरे व सुरक्षा के कड़े प्रबंध
पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के मुताबिक पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर की विशेष रूप से सजावट का कार्य लगभग पूरा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्तिपीठ सेवक मंडल एवं महिला मंडल पूरे नवरात्रोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेगा। वहीं पूरे शक्तिपीठ परिसर में सुरक्षा प्रबंधों और निगरानी के लिए 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

शक्तिपीठ में नवरात्रोत्सव का शेड्यूल
25 सितंबर को ध्वजारोहण, जोत पूजन के साथ नवरात्रोत्सव का शुभारंभ, जोत प्रतिस्थापना,25 सितंबर से 8 अक्तूबर तक प्रतिदिन भंडारे चलेंगे। 26 सितंबर से एक अक्तूबर प्रतिदिन शाम को पांच बजे अलग-अलग ग्रुप भजन संध्या करेंगे।

27 सितंबर को छप्पन भोग लगेगा। 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक व्रत भंडारे चलेंगे। 2 अक्तूबर को विशाल भगवती जागरण होगा। जिसमें मुंबई, गाजियाबाद, हरियाणा के कलाकार शामिल होंगे। तीन अक्तूबर को जागरण समापन आरती होगी।

आज कई जगह होगा शोभायात्रा का स्वागत
प्रथम नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर 25 सितंबर को भद्रकाली मंदिर से मां की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो रोटरी चौक, शास्त्री मार्केट, सिकरी चौक, गोशाला बाजार, सेक्टर-17, श्रद्धानंद चौक, रेलवे रोड पर मुख्य डाकघर, परशुराम चौक सहित शहर के अन्य मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंचेगी।

2216 महिला श्रद्धालु लेंगी कलश यात्रा में भाग
2216 महिलाएं विशेष रूप से इस शोत्रायात्रा में सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। शोभायात्रा आगुवाई करती ये महिलाएं दो पंक्तियों में नंगे पांव 60 भव्य झांकियों के साथ नगरभर का भ्रमण करेंगी। 1108-1108 की दो लाइन में महिलाएं कलश लेकर यात्रा निकालेंगी।

60 झांकियों से सजी होगी विशाला भव्य शोभायात्रा
भव्य शोभा यात्रा हाथी, घोड़ों से सजी होगी। साथ ही दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में कलाकार भिन्न-भिन्न देवी-देवताओं की लगभग 60 मनमोहक झांकियों का मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करेंगे जोकि मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र होंगी।

प्रथम नवरात्र पर ज्योति पूजन व जोत प्रतिस्थापना
शक्तिपीठ में ज्योति पूजन प्रात: 11 बजे होगा जोकि सुरेंद्र कार्पोरेशन से सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष गोयल करेंगे और ज्योति प्रतिस्थापना कार्य केयू कुलसचिव डा. कृष्ण चंद रल्हाण द्वारा सायं 6 बजे होगा।

पिहोवा के देवी मंदिरों में भव्य सजावट
नवरात्रों के आगमन को लेकर शहर में मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। हर वर्ष बाला सुदरी मंदिर, दक्षिण काली पीठ, संगमेश्वर धाम, कृष्ण कृपा मंदिर सहित शहर क सभी मंदिरों में मां दुर्गा की नवरात्रों के दौरान हर रोज पूजा अर्चना की जाती है।

इसके लिए मंदिरों को लाइटों व भव्य मूर्तियों से सजाया गया है। महंत बंसी पुरी ने बताया कि नवरात्रों के समय मंदिरों में आम दिनों से ज्यादा भीड़ होती है, जिसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध किए हैं।


शाहाबाद देवी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी
श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्रों को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर सभा के अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि नवरात्रों के दृष्टिगत मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मंदिर में गुंबद, धर्मशाला एवं गेट के बाहर रंगीन लाइटें लगाई जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में किसी अनहोनी के मद्देनजर कैमरे लगवाए जा चुके हैं। नसुबह व शाम आरती के लिए विशेष प्रबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed