फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Luxury Buses from Chandigarh for Jaipur, Agra, Rishikesh

गुड न्यूजः चंडीगढ़ से जयपुर, आगरा और ऋषिकेश के लिए दौड़ेंगी लग्जरी बसें

Sat, 21 Jul 2018 10:12 AM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Luxury Buses from Chandigarh for Jaipur, Agra, Rishikesh
बस स्टैंड पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, चंडीगढ़ प्रशासन अब ऋषिकेश, जयपुर और आगरा के लिए सीधी लग्जरी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे जहां राजस्व की वृद्धि होगी वहीं आम यात्रियों का सफर और ज्यादा आसान हो जाएगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए प्रशासन ने उत्तराखंड, राजस्थान और यूपी के महत्वपूर्ण शहरों तक लग्जरी बस चलाने का निर्णय लिया है। अगस्त के अंत तक तीनों रूटों की सभी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन अगस्त से अपनी बस सेवा का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां से उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को बस से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसी के तहत यात्रियों की मांग को देखते हुए चंडीगढ़ से ताज नगरी आगरा, पिंक सिटी जयपुर और देवभूमि ऋषिकेश तक लग्जरी बस सेवा चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


40 नई लग्जरी बसें खरीदीं
प्रशासन ने टाटा मोटर्स से 40 नई लग्जरी बसें खरीदी हैं। ये बसें अगस्त के मध्य तक परिवहन निगम को मिल जाएंगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से पांच की संख्या में चलेंगी बसें
चंडीगढ़ से आगरा, जयपुर और ऋषिकेश के लिए यहां से ज्यादातर बसें शाम के समय ही रवाना होंगी। इसके अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि किस शहर के लिए कितनी संख्या में बसे चलेंगी इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल एक रूट पर तीन से पांच लग्जरी बसें चलाने की बात कही जा रही है।

इन रूटों पर बढ़ेगी बसों की संख्या
आईएसबीटी सेक्टर-17 से इन बसों के संचालन की बात कही जा रही है। जयपुर, आगरा और ऋषिकेश के अलावा दिल्ली, पानीपत, नोएडा सहित कई मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी रूटों पर लग्जरी बसों का संचालन एक साथ शुरू किया जाएगा।

 
बसों में होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
अगस्त से चलने वाली वातानुकूलित बसों का रेट करीब 37 लाख है। 40 बसें 15 करोड़ रुपये में पड़ेंगी। प्रत्येक बस में 47 सीटें होंगी। इसके अलावा सामान रखने की उचित व्यवस्था के साथ ही इसमें एसी और हीटिंग की भी सुविधा होगी। साथ ही फ्रंट डेस्टिनेशन बोर्ड एलईडी होगा। बसों में यात्रियों के मनोरंजन के लिए एलसीडी टीवी की भी व्यवस्था होगी।

अगस्त के आखिरी तक जयपुर, ऋषिकेश और आगरा तक लग्जरी बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- अमित तलवार, डायरेक्टर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed