फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   luggage train, train power fail in jalandhar, delhi railway track, train late, jalandhar

जालंधर में मालगाड़ी की पावर फेल, दिल्ली की 3 ट्रेनें 2 घंटे लेट

Wed, 27 Apr 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर। Updated Wed, 27 Apr 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
luggage train, train power fail in jalandhar, delhi railway track, train late, jalandhar
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन पर दिल्ली रेल ट्रैक के बीच मालगाड़ी की पावर फेल होने से ट्रैक बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक जालंधर-दिल्ली रूट पर ट्रेन यातायात बाधित रहा। तीन ट्रेन इस कारण प्रभावित हुई।
विज्ञापन


यातायात सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक प्रभावित रहा। मालगाड़ी को रास्ते से हटाने के लिए जनशताब्दी का पावर हटा कर उसे लगाया गया ताकि माल गाड़ी को आगे ले जाकर ट्रैक साफ किया जा सके। ट्रैक साफ होते ही जनशताब्दी एक्सप्रेस, सहरसा जाने वाली कटिहार एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे तक जालंधर व आसपास के स्थानों पर खड़ी रही। मालगाड़ी को ट्रैक से हटाकर करीब 10 बजे रेल यातायात दोबारा शुरू हो सका।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली जाने वाले यात्री काफी प्रभावित दिखाई दिये। दिल्ली जाने वाले कई यात्रियों को आगे तय समय में अगली ट्रेन पकड़कर रवाना होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed