{"_id":"aae5fb3c8eda1127c852532874a6bac3","slug":"ludhiana-sahnewal-village-engineering-student-shoot-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर छात्र ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर छात्र ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 18 Aug 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
साहनेवाल के गांव मुजारा में रहने वाले इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपने घर में ही पिता की लाइसेंसी दोनाली से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य अपने काम में लगे हुए थे।
मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (22) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना साहनेवाल में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि हरजिंदर के पिता सहकारी बैंक में बतौर सचिव तैनात हैं। उन्होंने अपने पास एक दोनाली रखी हुई थी।
हरजिंदर पिछले दो वर्ष से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। पहले उसका इलाज गुरु तेग बहादुर अस्पताल और उसके बाद सीएमसी अस्पताल में चला, लेकिन अब उसका इलाज अरोड़ा न्यूरो सेंटर से चल रहा था।
शनिवार की रात को हरजिंदर के परिजन अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान हरजिंदर ने पिता की लाइसेंसी दोनाली उठाई और अपने कमरे में चला गया। इस दौरान उसने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनते ही पूरे परिवार के सदस्य ऊपर चले गए और अंदर हरजिंदर का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। गांव के लोगों तक जब यह खबर पहुंची तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।