फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana police registered case against MP Ravneet Singh Bittu and former Minister Bharat Bhushan Ashu

Ludhiana: सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आशु पर केस दर्ज, नगर निगम को ताला लगाने के मामले में कार्रवाई

Thu, 29 Feb 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

लुधियाना नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी।

विज्ञापन
Ludhiana police registered case against MP Ravneet Singh Bittu and former Minister Bharat Bhushan Ashu
लुधियाना में निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते सांसद बिट्टू। - फोटो : फाइल

विस्तार

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लुधियाना नगर निगम के मुख्य कार्यालय जोन ए के बाहर प्रदर्शन कर ताला लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस के प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवार के साथ-साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और जिला कांग्रेस के उप प्रधान श्याम सुंदर मल्होत्रा समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला थाना कोतवाली में दर्ज किया गया है।

लुधियाना नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मंगलवार को नगर निगम के मुख्य दफ्तर जोन ए में ताला जड़ दिया था। जिस समय नगर निगम पर ताला लगाया गया उस समय सभी मुलाजिम और अधिकारी अपनी अपनी सीटों पर बैठे थे। कड़ी सुरक्षा के बावजूद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर मुख्य गेट तक पहुंचे थे। इस दौरान तीनों नेताओं की पुलिस मुलाजिमों से झड़प भी हुई और धक्का-मुक्की भी हुई थी। 
विज्ञापन


सिटी बस केस हारने और करोड़ों रुपये का जुर्माना लगवाने व वहां फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने 27 फरवरी को ही एलान कर दिया था कि निगम को ताला लगाया जाएगा। इस दौरान वहां सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की और पहरा भी सख्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नगर निगम में आम लोगों को परेशानी हो रही है। एक तरफ सरकार कहती है कि आम लोगों की सरकार है लेकिन नगर निगम में इस समय हर काम के लिए पैसे लगते हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नगर निगम की कारगुजारी की वजह से निगम को करोड़ों रुपये का घाटा लगा है। सिटी बस केस हार जाने की वजह से करोड़ों रुपये भुगतान करने पड़ेंगे। सांसद बिट्टू ने कहा कि कई मुद्दों को लेकर निगम पर ताला जड़ने का फैसला किया गया था। जब किसी का भला नहीं हो रहा तो इस दफ्तर का क्या फायदा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed