{"_id":"6388f39a2e860532586f1067","slug":"ludhiana-municipal-corporation-fined-school-for-cleaning-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: छात्रों ने नहर को किया साफ, स्कूल को पड़ा महंगा, नगर निगम ने लगाया 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: छात्रों ने नहर को किया साफ, स्कूल को पड़ा महंगा, नगर निगम ने लगाया 25 हजार का जुर्माना
Fri, 02 Dec 2022 12:11 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Dec 2022 12:11 AM IST
सार
नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल ने कहा कि कूड़ा जलाना एक गैर-कानूनी गतिविधि है और एनजीटी ने पिछले समय इस संबंध में गंभीर नोटिस लिया है। नगर निगम ने स्कूल को 25 हजार रुपये का चालान जारी किया है और साथ ही स्टाफ को भी चौकसी बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के सराभा नगर स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सिधवां नहर में सफाई की। अब इसका खामियाजा स्कूल को भुगतना पड़ेगा। दरअसल, नगर निगम ने अब 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। बच्चों ने सफाई अभियान के तहत कूड़ा इकट्ठा किया और वहां से खंडित मूर्तियों को भी कूड़े में ही रखकर आग लगा दी। जब यह मामला नगर निगम के संज्ञान में आया तो स्कूल प्रबंधकों पर 25 हजार रुपये का चालान काटकर जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन
नगर निगम ने तर्क दिया कि बिना किसी की इजाजत के स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों को नहर में उतार दिया। नगर निगम का तर्क है कि कूड़ा जलाना कानूनी जुर्म है और एनजीटी के आदेश का उल्लंघन है। यही वजह है कि जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
कुछ समय से सिधवां नहर की तस्वीरें वायरल हो रहीं। नहर में काफी कूड़ा है। इसी को देख सराभा नगर स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों ने अपनी तरफ से नहर को साफ करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने बिना प्रशासन को सूचना दिए नहर में बच्चों को उतार दिया और सफाई अभियान छेड़ दिया। हालांकि स्कूली बच्चों ने अच्छे तरीके से नहर में सफाई की और कूड़ा एक जगह इकट्ठा कर आग लगा दी। मामला नगर निगम के ध्यान में आया तो नगर निगम ने भी तुरंत एक्शन लिया और स्कूल प्रबंधकों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल ने कहा कि कूड़ा जलाना एक गैर-कानूनी गतिविधि है और एनजीटी ने पिछले समय इस संबंध में गंभीर नोटिस लिया है। नगर निगम ने स्कूल को 25 हजार रुपये का चालान जारी किया है और साथ ही स्टाफ को भी चौकसी बढ़ाने का आदेश जारी किया है।