फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana municipal corporation election 2018

लुधियाना: नगर निगम चुनाव में 59.08% वोटिंग, अकाली-कांग्रेसियों में झड़प, फायरिंग

Sun, 25 Feb 2018 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 25 Feb 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
ludhiana municipal corporation election 2018
लुधियाना नगर निगम चुनाव
लुधियाना नगर निगम के 95 वार्डों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में 59.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अकालियों और कांग्रेसियों में झड़प भी हुई। निगर निगम चुनाव के दौरान मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था, पर मतदान खत्म होने से ऐन पहले बीआरएस नगर स्थित एक बूथ में अकालियों और कांग्रेसियों के बीच टकराव से स्थिति तनावपूर्ण बन गई। झड़प के दौरान चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग हुई। इस दौरान कथित तौर पर अकालियों की लाठियों से तीन कांग्रेसी जख्मी हो गए। मौके पर खड़ी तीन गाड़ियों को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर और नेता मौके पर पहुंच गए। वहीं, अकाली वर्कर वहां से खिसक गए। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहीं हिंसक वारदातों का साया चुनाव पर भी पड़ा। दहशत के कारण मतदान का ग्राफ गिर गया। पिछले निगम चुनाव में 63.02 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 59.08 फीसदी मतदान हुआ। शनिवार को दिन भर मौसम की आंख मिचौली जारी रही। सुबह बारिश के दौरान भी पोलिंग बूथों पर लाइनें लगी थीं। मतगणना 27 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


वार्ड 75 में डीएवी स्कूल में बनाए पोलिंग बूथ पर  शाम पौने चार बजे अकाली उम्मीदवार सुखमिंदर कौर के पति और मौजूदा पार्षद भूपिंदर सिंह भिंदा करीब 50 समर्थकों के साथ पहुंचे। अकालियों का कहना है कि कांग्रेस उम्मीदवार अमृत वर्षा रामपाल के समर्थक बूथ कैप्चरिंग की कोशिश कर रहे थे, यह सुनकर वे उन्हें रोकने आए थे। जबकि कांग्रेसियों का आरोप है कि अकालियों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। उन्होंने रोका तो मारपीट पर उतर आए। अकालियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें तीन कांग्रेस वर्करों को चोटें आईं हैं, जिन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। झड़प के दौरान किसी ने चार-पांच राउंड हवाई फायर भी किए। इस बारे में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इस दौरान वहां खड़ी तीन गाड़ियां तोड़ दी गईं, जिनमें से दो गाड़ियां कांग्रेसियों की और एक आम नागरिक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बिट्टू पहुंचे मौके पर पहुंचे
झड़प की खबर सुनते ही सांसद रवनीत बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंच गए। काफी पुलिस फोर्स भी मौके पर आ गई। इस बीच अकाली वर्कर वहां से खिसक गए। कांग्रेसियों को देख कर एक व्यक्ति पास की कोठी में घुस गया। कांग्रेसियों ने उसे निकालकर पुलिस को सौंपौ। कांग्रेसियों ने कहा कि उस व्यक्ति के पास से गोलियां मिली हैं, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि स्कूल के पास ही एक अकाली नेता की कोठी है, जहां सुबह से ही अकाली नेताओं की आमद जारी थी। उन्हें पहले ही आशंका थी कि अकाली बूथ कैप्चरिंग की कोशिश करेंगे।

घटनास्थल से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एसीपी गुरप्रीत सिंह।

अकालियों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। कांग्रेसियों ने रोका तो उन्होंने हमारे वर्करों पर हमला कर दिया। और वर्कर आने के बाद वे गाड़ियां तोड़ते हुए फरार हो गए। चार-पांच हवाई फायर भी किए।

- सांसद रवनीत सिंह बिट्टू।

अकाली उम्मीदवार सुखमिंदर कौर के पति भूपिंदर सिंह भिंदा का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेसियों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की थी। भिंदा और उनके समर्थकों ने विरोध किया तो कांग्रेसियों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया और खुद ही हवाई फायर किए। एक अकाली वर्कर को पुलिस को सौंप दिया।
- शरनजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री, शिअद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed