फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana MP Ravneet Singh Bittu received bomb threat

Punjab: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आई कॉल, कहा-दादा जैसा हाल होगा

Sun, 26 Feb 2023 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 04:29 PM IST
सार

पिछली बार जब सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकियां मिली थी तो सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट्स के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया था और उन्हें बुलेट प्रूफ कार दी गई थी। उनके पास पहले ही जेड प्लस सुरक्षा है।

विज्ञापन
Ludhiana MP Ravneet Singh Bittu received bomb threat
सांसद रवनीत बिट्टू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सांसद बिट्टू के व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात विदेशी नंबर से धमकी दी है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने सांसद बिट्टू से कहा कि जल्द ही उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद सांसद बिट्टू ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि यह धमकी भरा फोन आया कहां से है। 

विज्ञापन


सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बोलते रहे है और उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री बेकरेंअंत सिंह ने भी पंजाब से आतंकवाद को जड़ से खत्म किया था। सांसद बिट्टू लगातार आतंकियों के निशाने पर रहते हैं। इससे पहले भी कई बार सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


सांसद बिट्टू को रविवार सुबह उनके व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति ने विदेशी नंबर से कॉल कर उन्हें बम से उड़ाने की धमकियां दी। बताया जाता है कि धमकियां देने वाले ने कहा कि जैसे उनके दादा का हाल हुआ था वैसे ही उन्हें भी बम से उड़ा दिया जाएगा। सांसद बिट्टू पहले भी कई बार आतंकियों के खिलाफ बोलते रहे है। कुछ दिन पहले उन्होंने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ बयान दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजनाला घटना के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतपाल सिंह का खुलकर विरोध किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके बेबाक बोल पर उन्हें जान से मार देने की धमकी मिली है। पिछली बार जब सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकियां मिली थी तो सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट्स के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया था और उन्हें बुलेट प्रूफ कार दी गई थी। उनके पास पहले ही जेड प्लस सुरक्षा है। आतंकवाद को खत्म करने में अहम योगदान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के बाद से उनके पूरे परिवार को केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई है। रवनीत बिट्टू, उनके भाई गुरकीरत कोटली समेत अन्य परिवारिक सदस्य भी 24 घंटे केंद्रीय सुरक्षा बलों से घिरे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed