{"_id":"584c585c4f1c1be35944be4a","slug":"ludhiana-lady-death-arvind-kejriwal-goes-to-meet-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन से बैंक की लाइन में लगी महिला की मौत, दुख जताने पहुंचे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन से बैंक की लाइन में लगी महिला की मौत, दुख जताने पहुंचे केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
आशा के परिवार से केजरीवाल ने किया दुख सांझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार की शाम टिब्बा रोड स्थित चरण नगर निवासी महिला आशा रानी के परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ दुख सांझा किया। बेटी की शादी के लिए ढाई लाख निकालने गई आशा रानी की आठ दिसंबर को पीएनबी बैंक की लाइन में खड़े हुए मौत हो गई थी।
केजरीवाल ने परिजनों को पार्टी फंड से दो लाख रुपये देने का भी ऐलान किया और नोटबंदी से आम लोगों को हो रही दिक्कतों पर चिंता जताई। काबिले जिक्र है कि आशा रानी की बेटी की फरवरी 2017 में शादी तय है। तैयारी के लिए वह कुछ दिनों से रुपये लेने के लिए बैंक के चक्कर लगा रही थी। आठ दिसंबर को वह सुबह छह बजे से लाइन में खड़ी थी। लेकिन बैंक में धक्कामुक्की के दौरान उसकी मौत हो गई।
शनिवार की शाम केजरीवाल आप नेताओं के साथ आशा रानी के घर पहुंचे। वहां पर परिजनों से मुलाकात करके उनके साथ दुख सांझा किया। केजरीवाल ने कहा कि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नोटबंदी के बाद लाइनों में खड़े जिन लोगों की मौत हुई है। उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का फैसला ले लिया। इससे आम जनता की दिक्कत बढ़ गई हैं। उनको अपने पैसे के लिए जान तक गंवानी पड़ रही है। इस मौके पर लुधियाना हलका पूर्वी से पार्टी के उम्मीदवार दलजीत सिंह गरेवाल भोला समेत कई लोग मौजूद रहे।