{"_id":"65af7b0947f1bffa3b091216","slug":"ludhiana-health-department-raids-clinic-doctor-jumped-from-roof-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: भ्रूण लिंग जांच की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने दी दबिश, छत से कूदा डॉक्टर, टांग टूटने पर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: भ्रूण लिंग जांच की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने दी दबिश, छत से कूदा डॉक्टर, टांग टूटने पर पकड़ा गया
Tue, 23 Jan 2024 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:08 PM IST
सार
स्कैनिंग मशीन के अलावा जेल, दवाइयां और करीब 17 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। सेहत विभाग के मुताबिक आरोपी को मई 2020 में गुरदासपुर की टीम ने ट्रैप लगा पकड़ा था। वह जेल भी गया था।
विज्ञापन
अस्पताल से बरामद पोर्टेबल स्कैनिंग मशीन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की लिंग जांच होने की सूचना पर सोमवार देर रात सेहत विभाग की टीम ने मुंडिया कलां के गुरु तेग बहादुर नगर की एक क्लीनिक में दबिश दी।
छापेमारी के समय बीएएमएस डॉ. आरके शर्मा क्लीनिक की पहली मंजिल पर बने कमरे में एक महिला का स्कैन कर रहा था। दबिश का पता चलते ही डॉक्टर ने पोर्टेबल स्कैनिंग मशीन को क्लीनिक की छत से नीचे फेंक दिया और खुद भी पहली मंजिल से नीचे कूद गया।
छत से कूदते ही डॉक्टर की एक टांग टूट गई और वह पकड़ा गया। सेहत विभाग की टीम ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर डॉक्टर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। इस दौरान स्कैनिंग मशीन के अलावा जेल, दवाइयां और करीब 17 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। सेहत विभाग के मुताबिक आरोपी को मई 2020 में गुरदासपुर की टीम ने ट्रैप लगा पकड़ा था। वह जेल भी गया था, लेकिन करीब साढ़े तीन साल के बाद फिर से भ्रूण जांच करते पकड़ा गया।