{"_id":"606e0b2d8ebc3e8ccb02011e","slug":"ludhiana-factory-roof-collapse-death-toll-rises-to-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना हादसा : मरने वालों की संख्या हुई पांच, फैक्टरी मालिक गिरफ्तार, ठेकेदार की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना हादसा : मरने वालों की संख्या हुई पांच, फैक्टरी मालिक गिरफ्तार, ठेकेदार की तलाश
Thu, 08 Apr 2021 01:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
राहत एवं बचाव में लगी एनडीआरएफ टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के मुकंद नगर में सोमवार को ऑटो पार्ट्स फैक्टरी का लेंटर उठाते समय हुए हादसे में घायल एक और मजदूर ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। उसका एसपीएस अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस लेंटर उठाने वाले ठेकेदार की तलाश कर रही है लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर फैक्टरी मालिक को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं बुधवार को भी मलबा हटाने का काम जारी रहा। हादसे के मृतकों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन
डिवीजन नंबर छह प्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि हादसे में घायल मजदूर संतोष कुमार को एसपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत ज्यादा गंभीर थी। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ कमांडेट राम लाल ने बताया कि फैक्टरी का मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। उनकी टीमें दिन रात इस काम को पूरा करने में जुटी है। 80 फीसदी मलबे को हटा दिया गया है। 20 फीसदी मलबा हटाना ही बाकी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान कटर से गिरे लेंटर को काटकर हटा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्रियों ने किया था घटनास्थल का दौरा
बता दें कि मंगलवार को मंत्री भारत भूषण आशु और सुंदर शाम अरोड़ा ने घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि घटना की जांच पटियाला के डिवीजनल कमिश्नर कर रहे हैं। वह एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगे। पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी मालिक जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ठेकेदार की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी कर रही है।