फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana encounter will be investigated by SIT

Punjab News: लुधियाना मुठभेड़ की होगी SIT जांच, दो साल में पंजाब पुलिस नौ को कर चुकी ढेर

Thu, 14 Dec 2023 06:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Dec 2023 06:07 PM IST
सार

आईजी ने बताया कि पुलिस ने हार्ड कोर अपराधियों से निपटने के लिए काफी सख्त है। गत दो सालों से नौ गैंगस्टरों या आतंकियों को मार गया है। इन्होंने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। यह कार्रवाई पुलिस ने अपने बचाव में की।

विज्ञापन
Ludhiana encounter will be investigated by SIT
लुधियाना मुठभेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में बुधवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। लुधियाना (ग्रामीण) के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरन तेजा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में अतिरिक्त एडीसीपी-4 तुषार गुप्ता, एडीसीपी क्राइम रूपिंदर कौर सरां और थाना डिवीजन नंबर सात के एसएचओ को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


यह एसआईटी घटना से जुड़े हर तथ्य की गंभीरता से जांच करेगी। पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा किया। इस दौरान वह पंजाब पुलिस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया राज्य के तीन करोड़ लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलबाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों को पुलिस मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जब बुधवार को गैंगस्टर सुखदेव सिंह को पकड़ने की कोशिश की थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस के दो मुलाजिम घायल हो गए। इस दौरान पुलिस मुलाजिम दलजीत सिंह की टांग और इंस्पेक्टर बेअंत तनेजा की छाती पर गोली लगी। हालांकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। ऐसे में उनकी जान बच गई। मुकाबले में आरोपी की मौत हो गई थी। आरोपी के पास से हथियार और बाइक मिली है। वहीं उसके तीन साथी आर्यन सिंह राजा, सुनील कुमार और बलविंदर सिंह को पुलिस ने पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नौ गैंगस्टर उतारे मौत के घाट

आईजी ने बताया कि पुलिस ने हार्ड कोर अपराधियों से निपटने के लिए काफी सख्त है। गत दो सालों से नौ गैंगस्टरों या आतंकियों को मार गया है। इन्होंने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। यह कार्रवाई पुलिस ने अपने बचाव में की। पहले आरोपियों ने पुलिस पर हमल किया। साल 2022 में दो और 2023 में सात अपराधियों को पुलिस ने मौत के घाट उतारा है।

अंतराष्ट्रीय सीमा से लेकर सभी जिलों में पकड़े गए गिरोह

पांच दिसंबर को सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें सभी जिलों की पुलिस ने कई बड़े ऑपरेशन चलाकर अपराधियों को दबोचा। इसमें नशा व हथियार तस्कर शामिल है। इनमें फाजिल्का पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार करके सवा चार किलो हेरोइन पकड़ी है जबकि छह दिसंबर को एजीटीएफ ने बरनाला पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर दो बड़े अपराधी दबोचे थे। यह आतंकी अर्श डल्ला से जुड़े थे। 

11 दिसंबर को तरनतारन पुलिस ने सरहद पार से नशा व हथियारों की तस्करी से जुड़े तीन आरोपी पकड़े। आरोपियों से एक किलो हेरोइन व तीन अवैध पिस्टल मिलीं। 11 दिसंबर को ही फाजिल्का पुलिस ने बीएसएफ के साथ ऑपरेशन चलाकर तीन किलो हेरोइन पकड़ी। जबकि अमृतसर पुलिस ने  हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया। इनसे 32 बोर के 13 पिस्टल मिले थे। वहीं, अमृतसर पुलिस ने एक नशा तस्कर गिरोह पकड़ा। आरोपियों से नौ लाख की ड्रग मनी बरामद हुई। इसी तरह 13 दिसंबर को लुधियाना पुलिस ने मुठभेड़ की। जबकि खन्ना पुलिस ने हथियार गिरोह पकड़ा। 22 पिस्टल बरामद की। गिरोह मध्य प्रदेश से था। इससे जुडे़ तीन आरोपी पकड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed