फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana, dump, power, generate

गजब, कचरे से बनी बिजली से रोशन होंगे घर

Sat, 09 Aug 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 09 Aug 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
ludhiana, dump, power, generate

सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाने वाली कंपनी एटूजेड ने लुधियाना के कूड़े से बिजली तैयार करने का प्लांट लगा लिया है।

विज्ञापन


अब एक सितंबर से शहर के कूड़े से तैयार की गई बिजली पावर ग्रिड को सप्लाई की जाएगी। यह दावा एटूजेड कंपनी के सीओ रजनीश मेहरा ने लुधियाना में किया।

रजनीश मेहरा ने कहा कि एटूजेड ने नकोदर में 15 मेगावाट बिजली पैदा करने का प्लांट लगाया है, जिसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। एक सितंबर से कंपनी सरकार को बिजली सप्लाई करेगी। एटूजेड कंपनी ने ही लुधियाना में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाना है। जिसने नगर निगम के साथ 25 वर्ष का ठेका किया है। इसके तहत रोजाना कंपनी शहर के बीच से करीब 1150 टन कूड़ा उठा रही है। इसको रिफ्यूज ड्राइव फ्यूल (आरडीएफ) प्लांट पर ले जाया जा रहा है। जिसे प्रोसेस करने के बाद उसे आरडीएफ में बदला जा रहा है।

कंपनी के सीओ रजनीश मेहरा ने कहा कि कंपनी ने चार साल पहले नगर निगम लुधियाना के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने का ठेका लिया था। अब कंपनी ही सफाई सेवकों की मदद से शहर के 75 वार्डों से कूड़ा उठा रही है। इसके अलावा कंपनी जगरांव, दोराहा, फिल्लौर, गोराया और फगवाड़ा से कूड़ा इकट्ठा कर लुधियाना ताजपुर रोड पर बने प्लांट पर ला रही है। जहां कूड़े को अलग अलग करने का काम किया जाता है। उसके बाद कूड़े को प्रोसेस करने के लिए जमालपुर में पांच एकड़ के बीच लगाए गए आरडीएफ प्लांट लाया जाता है। जिसके बाद उसे आरडीएफ में तबदील किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी ने नकोदर में प्लांट लगाया है। जिस पर पिछले कई दिनों से बिजली पैदा करने का टेस्ट किया जा रहा है। अब यह बिजली की सप्लाई पावर ग्रिड को देने की बात की जा रही है। एक सितंबर से यह सप्लाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्लांट से करीब सौ टन आरडीएफ निकल रहा है। कंपनी ने दो सौ टन आरडीएफ निकालने का टारगेट रखा है। जिससे 15 मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी। इसके अलावा कंपनी जल्द ही लुधियाना में बायोमीथन गैस का प्लांट लगा रही है। जिसके साथ मीथन गैस पैदा की जाएगी और लोगों को रसोई और व्यापारिक तौर पर इस्तेमाल के लिए सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed