फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana district tops the merit list, 55 students included in the merit list

Chandigarh News: जिला मेरिट में लुधियाना सबसे आगे, 55 विद्यार्थी मेरिट में शामिल

Wed, 14 May 2025 10:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana district tops the merit list, 55 students included in the merit list
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। 12वीं के नतीजों में इस साल भी पिछली बार की तरह लुधियाना जिला सबसे आगे रहा है। लुधियाना के 55 विद्यार्थी मेरिट में शामिल हैं, जिसमें 46 लड़कियां और 9 लड़के हैं। दूसरे नंबर पर होशियारपुर से 31 और पटियाला से 30 विद्यार्थी मेरिट में शामिल हैं। अगर ओवरऑल मेरिट की बात की जाए तो उसमें भी लड़कियों ने बाजी मारी है। मेरिट में कुल 290 विद्यार्थी हैं, जिसमें 234 लड़कियां और 56 लड़के हैं। मोहाली सातवें नंबर है और यहां से मेरिट में कुल 13 विद्यार्थी हैं।
अगर पास प्रतिशत की बात की जाए तो इसमें अमृतसर जिला टॉप पर है। अमृतसर का सबसे अधिक 96.29 पास प्रतिशत रहा है। जिले में कुल 26,033 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 25,067 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इसी तरह दूसरे नंबर पर गुरदासपुर का पास प्रतिशत 95.84 और तीसरे नंबर पर पठानकोट का 94.21 पास प्रतिशत रहा है। मोहाली का पास प्रतिशत आठवें नंबर पर 93.07 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स -
स्ट्रीम वाइस रिजल्ट व पास प्रतिशत :
12वीं कक्षा के चारों स्ट्रीम (विषय) कॉमर्स, साइंस, ह्यूमैनिटीज और वोकेशनल में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कॉमर्स विषय में 36767 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 35601 स्टूडेंट (96.83%) पास हुए है। इसी तरह ह्यूमैनिटीज में 169152 बच्चों में से 148150 (87.58 %) स्टूडेंट्स पास हुए हैं। साइंस में कुल 49713 में से 48975 छात्रों (98.52%) ने परीक्षा पास की है। वोकेशनल में 9756 विद्यार्थियों में से 8780 (90 प्रतिशत) ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स -
ओपन परीक्षा का 68.24% रहा पास प्रतिशत :
ओपन बोर्ड परीक्षा में 12,571 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें से 8,578 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इस तरह 68.24 पास प्रतिशत रहा है। इसमें लड़कियों का 77.65 और लड़कों का पास प्रतिशत 62.59 रहा है। बोर्ड के अनुसार पीएसईबी की वेबसाइट के अलावा स्कूलों के पोर्टल पर भी चेक किया जा सकता है। बोर्ड विद्यार्थियों को भविष्य व उच्च शिक्षा के मार्गदर्शन के लिए ऑनलाइन मुफ्त काउंसलिंग भी प्रदान करेगा। वेबसाइट पर आवेदन करने वाले पहले 50 विद्यार्थियों का इसके लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed