फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana central jail Violence, Case registered against 21 prisoners

लुधियाना जेलकांडः 21 के खिलाफ मामला हुआ दर्ज, हिंसा के बीच एक कैदी भी फरार

Sat, 29 Jun 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana central jail Violence, Case registered against 21 prisoners
लुधियाना जेल में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना सेंट्रल जेल में हंगामे के दौरान कुछ कैदी 15 फीट की दीवार फांद कर फरार होने में कामयाब हो गए थे। जब कैदियों के फरार होने के बारे में पता चला तो पुलिस ने पूरी जेल घेर ली। पुलिस ने चार से पांच कैदियों को काबू करने में कामयाब मिली। 

विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम तक तो जेल के के अधिकारी यहीं कहते रहे कि कैदी पूरे है कोई भी फरार नहीं हो सका। देर रात को दोबारा गिनती की गई तो पता चला कि एक कैदी फरार होने में कामयाब रहा है। खन्ना के रहने वाले अमन कुमार उर्फ दीपक को खन्ना पुलिस ने चोरी के मामले में कुछ समय पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन


शातिर दिमाग का आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। अब पुलिस की टीमें उसे काबू करने में जुट गई है। कैदी के फरार होने की पुष्टि जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने की है। जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने माना कि जेल में मुलाजिमों की कमी है। उन्होंने कहा कि उनके जेल मंत्री बनने के बाद अब तक सात सौ से ज्यादा मोबाइल फोन पकड़े जा चुके है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ludhiana central jail Violence, Case registered against 21 prisoners
लुधियाना जेल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कुछ मुलाजिमों की भर्ती की है। बाकी मुलाजिमों की भर्ती भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की तीन कंपनियों सूबे की अलग अलग जेलों में तैनात करने के लिए भेज दी है।

जल्द ही एक कंपनी लुधियाना सेंट्रल जेल में भी लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ने जांच कमेटी बना दी है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

जेल की सुरक्षा का साजों सामान किया नष्ट
हंगामे के दौरान कैदियों ने जेल की सुरक्षा उपकरणों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। कैदियों ने जेल के अंदर लगे लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ कर उखाड़ ही दिया है।

इसके अलावा कैदियों ने जेल के कंट्रोल रूम और रिकॉर्ड रूम को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। कैदियों ने दोनों जगहों पर आग भी लगा दी है। इससे सारा रिकॉर्ड जल गया। जेल में तोड़फोड़ से करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। 

21 हवालातियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज
जेल प्रशासन ने जेल में हंगामा करने वाले, तोड़फोड़ करने वाले और मुलाजिमों की हत्या की कोशिश करने वाले 21 हवालातियों पर हत्या के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

थाना डिविजन सात की पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट शमशेर सिंह की शिकायत पर गगनदीप, घनैया, रणबीर, हरिंदर, भूपिंदर, बूटाखान, बाबू, गग्गू, विशाल, पंकज, सुनील, अजीत, सरवन, रंजीत, गुरजंट, रोमिश, करणजोत, जट्टा, राकेश, कयूम खान, कर्मजीत हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब जिला पुलिस सभी आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। 

मुकाबला करने वाले मुलाजिमों को मिलेगा इनाम, तरक्की

 जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को डीजीपी जेल रोहित चौधरी के साथ केंद्रीय जेल लुधियाना का जायजा लिया। रोहित चौधरी के अनुसार इस हंगामे के पीछे कुछ गैंगस्टर्स थे जो इस बात से नाराज चल रहे थे कि उन्हें उच्च सुरक्षा जोन से बाहर आने नहीं दिया जाता है।
 

वहीं उन्हें प्रतिबंधित चीजें अंदर लाने नहीं दी जा रही थी। जेल मंत्री घायल जेल मुलाजिमों से भी मिले। साथ ही उन्होंने एलान किया कि कैदियों का बहादुरी के साथ मुकाबला करने वाले मुलाजिमों को 5 हजार रुपये नगद इनाम और तरक्की भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed