{"_id":"68fcf9b190bac78cfe0408a7","slug":"ludhiana-acps-mobile-phone-hacked-whatsapp-messages-sent-to-people-challan-issued-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-853520-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में एसीपी का मोबाइल हैक: लोगों को वॉट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज, चालान हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में एसीपी का मोबाइल हैक: लोगों को वॉट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज, चालान हो गया
Sat, 25 Oct 2025 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) सुमित सूद का मोबाइल हैक हो गया है। उनके मोबाइल नंबर से लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज में लिखा है कि आपका चालान हो गया है और चालान भरने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें। लुधियाना ईस्ट में तैनात एसीपी सुमित सूद 2 दिन से छुट्टी पर हैं। कुछ लोगों को शक हुआ कि यह फेक मैसेज है और उनके मोबाइल को हैक करके भेजा गया है। लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की। लेकिन उनका फोन नहीं मिला। यह मैसेज कई मीडिया कर्मियों के पास भी गए और उन्होंने एसीपी सुमित सूद से संपर्क साधने की कोशिश की। साइबर सेल के एसीपी मुराद जसबीर सिंह गिल ने बताया कि लोग इस तरह के मैसेज से सतर्क रहें। अगर इस तरह के कोई भी मैसेज आते हैं तो उनको वेरिफाई करें। मैसेज के साथ आने वाले एपीके लिंक को बिल्कुल भी क्लिक न करें। अगर आप एपीके लिंक को क्लिक करते हैं तो नुकसान हो सकता है।