फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LPG will be available through pipeline in these 7 cities of Punjab

गुड न्यूज: पंजाब के इन 7 शहरों में पाइपलाइन के जरिए मिलेगी रसोई गैस

Tue, 06 Feb 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
LPG will be available through pipeline in these 7 cities of Punjab
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : File Photo
पंजाब के 7 शहरों में अब रसोई गैस सिलेंडर लेने को परेशानी नहीं उठानी होगी। उन्हें पाइप लाइन के जरिए गैस मुहैया कराई जाएगी। पंजाब सरकार ने इस संबंधी नीति को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने बताया कि पाइपलाइन से गैस सप्लाई की इजाजत पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड देता है। सप्लाई देने का अधिकार संबंधित निगम या काउंसिल के पास होता है। बोर्ड द्वारा इजाजत के बाद गैस कंपनियां संबंधित निकायों को निर्धारित सालाना किराया देती हैं। सिद्धू ने बताया कि पुरानी नीति में कंपनियों को हमेशा केलिए सिर्फ एक ही बार किराया देना था। जोकि बहुत बड़ी रकम बनती है।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने एक मुश्त के बजाय सालाना किराया लेने का फैसला किया है। इस नीति से अब हर तरह केउपभोक्ता पाइपलाइन के जरिए गैस प्राप्त कर सकेंगे। जिनमें घरेलू प्रयोग, ट्रांसपोर्टेशन, व्यापारिक और औद्योगिक प्रयोग शामिल हैं। इससे गैस चोरी पर रोक लगेगी, लोगों को गैस सिलेंडर लेने केलिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सिद्धू ने बताया कि पहले चरण में इसका काम सात शहरों में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ शामिल हैं। यहां पीएनजीआरबी ने पाइप लाइन केजरिए गैस सप्लाई की इजाजत दे दी है। दूसरे चरण में पटियाला, मोगा, संगरूर, बरनाला, कपूरथला और नवांशहर को कवर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed