फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Low water pressure in Sector 20 and 30 has increased residents' problems.

Chandigarh News: सेक्टर-20 और 30 में लो प्रेशर पानी से बढ़ी लोगों की समस्याएं

Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Low water pressure in Sector 20 and 30 has increased residents' problems.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 और 30 में लंबे समय से बनी पीने के पानी की लो-प्रेशर की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां की पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने बताया कि समस्या को देखते हुए चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से पानी का प्रेशर बेहद कम है, जिससे घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। लोगों को रोजाना पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

तरुणा मेहता ने अधिकारियों को बताया कि सेक्टर-20 और 30 के कई हिस्सों में मौजूदा जल आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव ज्यादा है। पुराने नेटवर्क, कम प्रेशर और साझा कनेक्शनों के कारण अंतिम छोर तक पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने अलग जल आपूर्ति लाइनें और नए कनेक्शन देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने भरोसा दिलाया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द कार्रवाई होगी। इस दौरान सेक्टर-30ए में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों पर बने गहरे गड्ढों का मुद्दा भी उठा। तरुणा मेहता ने सड़क की मरम्मत और री-कारपेटिंग जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed