फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Low Rates of Gold, Jewellers Happy

खरीदार हुए ज्यादा, चेहरे खिले ज्वैलर्स के

Sun, 15 Jun 2014 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jun 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
Low Rates of Gold, Jewellers Happy

केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद सोने के दाम में आई गिरावट ने आभूषण के खरीदारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। एक माह पहले सोने के दाम 31 हजार रुपये से ऊपर थे अब यह पहुंच गए हैं 27 हजार रुपये तक।

विज्ञापन


महंगाई के पर्याय रहे आभूषण बाजार अब गिरावट के दौर में ग्राहकों से गुलजार हो चले हैं। कारोबारियों और वित्तीय जानकारों की माने तो सोने के दामों की गिरावट अभी जारी रह सकती है।
विज्ञापन


विक्सन सिक्योरिटी के वी कुमार ने कहा कि सोना में आने वाली गिरावट से खरीदारी बढ़ी है। बाजार का मानना है कि सोना अभी बेशक नीचे जा रहा है लेकिन इसमें उछाल एकदम से आएगा। इस वजह से यह आने वाले समय में अच्छा फल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभूषण विक्रेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि धातुओं के दाम गिरने से आभूषण बाजार में तेजी आई है। शादियों के दौरान सोने के आभूषणों की खरीदारी करने वाले इसे पाजिटिव मान रहे हैं। सोने के दामों में गिरावट से उपभोक्ता असमंजस में हैं।


भारद्वाज आर्नामेंट सेक्टर-23 के मालिक सुनील भारद्वाज ने कहा कि हर रोज दो से 500 रुपये गिर रहे सोने के दाम के बावजूद खरीदारी मे आंशिक वृद्धि हुई है।

कई ऐसे लोग भी आते हैं जो जेवर पसंद करते हैं पर दाम पूछने के बाद यह कह कर चले जाते हैं कि दाम और गिरने पर यहां आएंगे। उन्हें यकीन है कि दामों में गिरावट होगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के इस यकीन को रोज गिर रहे सोने के दाम और मजबूती दे रहे हैं।

पच्चीस हजार तक गिरने का इंतजार
सोने में निवेश करने वाले काफी लोग अभी इंतजार में हैं कि सोना 25 हजार तक पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि यह गिरावट बजट के कारण भी हो सकती है।
प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष, चंडीगढ़ ज्वेलर एसोसिएशन

नई सरकार से उम्मीद है कि एक्साइज टैक्स को कम करेगी। ऐसी स्थिति में सोने के दाम और कम हो सकते हैं।
दीप कृष्ण चौहान, अध्यक्ष
पंचकूला ज्वेलर एसोसिएशन

सोने के दाम
24 कैरेट
6 जून----27350
5 जून----27250
4 जून----27250
3 जून----27150
2 जून----27300
31 मई----27450

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed