{"_id":"6a2c4fa9b9a08eebd6058b64","slug":"low-pressure-issue-resolved-after-three-days-thousands-of-families-get-relief-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1043580-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीन दिन बाद लो प्रेशर की समस्या दूर, हजारों परिवारों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीन दिन बाद लो प्रेशर की समस्या दूर, हजारों परिवारों को मिली राहत
विज्ञापन
मनीमाजरा। पिपलीवाला टाउन और माडीवाला टाउन में पिछले तीन दिनों से कम दबाव के साथ पानी की आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब जलापूर्ति विभाग द्वारा मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिए जाने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है।
समाजसेवी रमेश्वर गिरी ने बताया कि सेक्टर-32 में मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत के कारण आसपास के क्षेत्रों में पानी का दबाव प्रभावित हुआ था। समस्या सामने आने पर उन्होंने लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर लोगों की शिकायतें पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता से कार्य करते हुए मरम्मत सफलतापूर्वक पूरी की, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।
गिरी ने जल विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान संभव है। स्थानीय निवासियों ने भी उनकी सक्रिय पहल और विभाग की कार्यशैली की सराहना की है।