{"_id":"9fa01c81fb022309cd9a0b8b351a5e28","slug":"lover-married-denied-lady-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने शादी नहीं की, महिला ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने शादी नहीं की, महिला ने जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से विवाह न होने से नाराज एक विवाहिता ने जहर निगलकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका चार बच्चों की मां थी।
जानकारी के अनुसार गांव नत्थू के बुर्ज निवासी कुलविंदर कौर पत्नी बलकार सिंह के छह माह पहले गोहलवड़ निवासी अंगरेज सिंह के साथ संबंध बन गए। बलकार सिंह इस पर एतराज जताने लगा लेकिन कुलविंदर कौर और अंगरेज सिंह बाज नहीं आए। इस बीच दोनों गांवों की पंचायतों ने तीन बार दोनों को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने।
एक सप्ताह पहले कुलविंदर कौर अंगरेज सिंह के घर दो बच्चों को लेकर आ गई और गांव नत्थू के बुर्ज की पंचायत की और से बाकी दोनों बच्चों को भी कुलविंदर कौर को ही सौंप दिया। इसके बाद समझौता हो गया कि अंगरेज सिंह ही कुलविंदर कौर को रखेगा और बच्चे भी अपनी मां के साथ ही रहेंगे। लेकिन शुक्रवार को अंगरेज सिंह ने कुलविंदर कौर को रखने से मना कर दिया तो कुलविंदर कौर ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
चौकी दोबुर्जी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपी अंगरेज सिंह और उसकी मां मनजीत कौर के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।