{"_id":"5df7b0a08ebc3e87d171d12e","slug":"lover-couple-wedding-at-police-station-in-punjab-s-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार वाले नहीं थे राजी, प्रेमी जोड़े की थाने में करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार वाले नहीं थे राजी, प्रेमी जोड़े की थाने में करा दी शादी
Mon, 16 Dec 2019 09:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 Dec 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के धूरी शहर के एक प्रेमी जोड़े ने भागने के बजाय थाने में पहुंचकर शादी कर ली। लड़की का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को परिवार वालों को थाने में बुलाकर समझाया। परिजन शादी के लिए राजी हो गए। दोनों की शादी पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाने में ही करवाई गई। थाने में दूल्हा-दुल्हन की जयमाला हुई और एसएचओ समेत पुलिस कर्मचारियों व पारिवारिक सदस्यों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
धूरी शहर के जनता नगर के रहने वाले 23 वर्षीय सरवेश कुमार ने बताया कि 21 साल की ज्योति शर्मा से तीन वर्ष से उसका प्रेम संबंध है। लड़की के परिवार वाले उसे परेशान कर रहे थे। जब वह ज्योति को घर छोड़ने गया तो ज्योति के घरवालों ने उसे अपने पास रखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे में उसने ज्योति को भगाकर ले जाने के बजाय धूरी थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने लड़के और लड़की के परिवार वालों को थाने में बुलाकर उन्हें समझाया। इसके बाद वह परिवार शादी के लिए राजी हो गए। एसएचओ दर्शन सिंह और पार्षद साधुराम सहित पुलिस की मौजूदगी में सरवेश कुमार और ज्योति शर्मा ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर शादी की। एसएचओ ने कहा कि दोनों परिवारों को समझाया गया। विवाह की खुशी में पुलिसकर्मियों ने लड्डू बांटे। सरवेश कुमार और ज्योति शर्मा ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके परिवार शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन