फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love Story, Couple Committed Suicide in Front of Train at Karnal of Haryana

करनालः ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, 12 मार्च को होनी थी लड़की की शादी

Thu, 05 Mar 2020 09:04 AM IST
खुशबू गोयल सोमदत्त शर्मा, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Mar 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक-युवती ने मंगलवार देर रात मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने आत्महत्या की है। लड़की की 12 मार्च को शादी तय हुई थी। उससे पहले ही दोनों ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी।दोनों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। युवती और युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले थे । जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जीआरपी जांच कर रही है।

मंगलवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि उचाना नहर के समीप युवक-युवती के शव पड़े हैं। जीआरपी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतकों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


उसके बाद जीआरपी ने शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मॉर्चरी हाउस भेजा। बुधवार को जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। जीआरपी थाना प्रभारी ताराचंद का कहना है कि मामले को हर पहलू से जोड़कर जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed