फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lord Valmiki's procession was taken out with bandbaja.

Chandigarh News: बैंडबाजा के साथ भगवान वाल्मीकि की निकाली शोभा यात्रा

Sat, 04 Oct 2025 11:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lord Valmiki's procession was taken out with bandbaja.
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। यह आयोजन भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से हुआ। शहर के अलग अलग भागों से होता हुआ सेक्टर 25 पहुंचकर संपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन विकास कुमार चंडालिया, वाइस चेयरमैन कमलजीत सिंह सिद्धू, संयोजक समदर्श वेद (जोसेफ), सह संयोजक ईश्वर आदिकाल, प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर और महासचिव जसबीर कुमार टांक की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर कई राजनीतिक हस्तियां पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। बैंड बाजा भी साथ रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। इनमें ज्योति हंस, अनीता चड्ढा, सोनिया चडढा, ममता राणा, बबीता चंडालिया और अनीता लोहरे के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर साथ चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए लगभग 20 स्थानों पर पानी, प्रसाद और फूलों के स्टॉल लगाए गए। सेक्टर 25 में शोभायात्रा के समापन पर विशाल सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। संत-महात्माओं और धर्मगुरुओं ने प्रवचन देकर भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed