फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lord Ram seen in the stage of Tagore Theatre, Hanuman said Jai Shri Ram

टैगोर थिएटर के मंच में दिखे भगवान राम, हनुमान बोले- जय श्री राम

Mon, 03 Jan 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram seen in the stage of Tagore Theatre, Hanuman said  Jai Shri Ram
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में रविवार शाम को श्री राम उत्सव कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कमेटियों में भगवान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार एक मंच पर नजर आए। भगवान श्री राम के बीच दर्शकों को हनुमान की भी झलक देखने को मिली। कमेटी की ओर से विभिन्न रामलीला कमेटियों के कलाकारों के साथ भजन और कीर्तन मंडली के कलाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में बाला जी कीर्तन प्रचार मंडली के भजन गायक कन्हैया मित्तल मुख्यातिथि थे। डिफेंस ग्रुप के अध्यक्ष राकेश शर्मा, गुलाटी एडिशंस के मदन गुलाटी और व्यापारी सोनी गोयल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजक व अध्यक्ष राजिंदर बग्गा, उपाध्यक्ष गौरव बग्गा और जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार ने ट्राइसिटी की विभिन्न रामलीला में प्रभु श्री राम की भूमिका निभा रहे 25 कलाकारों सहित लगभग 30 भजन कीर्तन मंडलियों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजिंदर बग्गा ने बताया कि समारोह के दौरान चार रामलीला दृश्यों का भी मंचन किया गया। इसमें रामलीला के अन्य पात्रों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed