फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lord Ram came out riding on the chariot, people performed aarti.

Chandigarh News: रथ पर सवार होकर निकले प्रभु राम, लोगों ने उतारी आरती

Mon, 08 Jan 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram came out riding on the chariot, people performed aarti.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्म भूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी I इसी दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए रविवार को सामूहिक रूप से चंडीगढ़ियन सोशल ग्रुप, संवाद थियेटर ग्रुप, देसी रंगमंच, उत्तम स्वीट-46, ऑर्गेनिक शेयरिंग एनवायरमेंट ग्रुप द्वारा रथयात्रा का आयोजन सेक्टर-46 किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने घरों से निकलकर आरती उतारी। रथयात्रा का शुभारंभ सेक्टर-46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से हुआ। रथयात्रा के साथ लोग जय श्रीराम के जयघोष का भी उच्चारण करते रहे।
श्रीराम के रूप में उदय पराशर, माता सीता के रूप में हिमांशी राजपूत, श्री लक्ष्मण के रूप में कृष्णा भट्ट और हनुमान जी के रूप में परवीन रहे। रथ के सारथी एडवोकेट सतिंदर सिंह रहे। हनी शर्मा ने सभी कलाकारों की रूप सजा की। रथयात्रा का उद्देश्य लोगों तक अयोध्या से आए अक्षत पहुंचना था। लोगों को घर-घर जाकर बताया गया कि 22 जनवरी के दिन अपने स्थानीय मंदिर में सामूहिक रूप से भजन कीर्तन करें। श्रीराम, जय राम, जय-जय राम विजय मंत्र का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन

इसके अलावा हनुमान चालीसा, सुंदर कांड या राम रक्षा स्तोत्र का जी जाप कर सकते हैं। हनुमान जी का रूप धारण किए कलाकार ने घर-घर जा कर अयोध्या से आए अक्षत का भी वितरण किया। इस मौके पर पविता सैनी, भूपिंदर और धर्मवीर ने आरती की। रथयात्रा में स्थानीय लोगों के साथ मुकेश शर्मा, आकांक्षा शर्मा, अरविंद शर्मा, राज चड्डा, राहुल महाजन, बलविंदर सिंह,भावना चड्डा, मीना चड्डा, यशपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed