{"_id":"62c0b28fb289bd32f077ef38","slug":"lord-jagannath-went-on-a-city-tour-riding-on-a-chariot-chandigarh-news-pkl4554191109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ
विज्ञापन
रथयात्रा के दौरान नाचते गाते श्रद्धालु।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शनिवार को सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर युवाओं को धर्म से जुड़ने का आह्वान किया।
इस्कॉन चंडीगढ़ के अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर के मुख्य हॉल में संकीर्तन के बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। आकर्षक तरीके से सजे रथ में भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा को विराजमान काराया गया। पूजा और आरती के बाद जय जगन्नाथ के जयघोष के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि रथयात्रा सेक्टर-36 के इस्कॉन से शुरू होकर सेक्टर-35, 34, 34-33, 20-21, 21, 22, 23 से होती हुई सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।