{"_id":"650ca0179f8181bceb0249b1","slug":"looted-goods-worth-lakhs-from-photographers-with-the-help-of-knife-and-pistol-chandigarh-news-c-71-1-mli1003-5696-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चाकू और पिस्तौल के दम पर फोटोग्राफरों से लाखों का सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चाकू और पिस्तौल के दम पर फोटोग्राफरों से लाखों का सामान लूटा
विज्ञापन
जीरकपुर। डेराबस्सी में शादी समारोह कवर कर चंडीगढ़ लौट रहे दो फोटोग्राफरों से चाकू और पिस्तौल के दम पर लूट की गई। मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने फोटोग्राफरों के कैमरे छीन लिए और भाग निकले। मामले की जीरकपुर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शिकायतकर्ता फोटोग्राफर राहुल शर्मा निवासी मिल्क कॉलोनी धनास ने पुलिस को बताया कि वह और उनके साथी सुरजीत सिंह डेराबस्सी में लेडीज संगीत कवर करते चंडीगढ़ जा रहे थे। उससे पहले जीरकपुर स्टूडियो के बाहर स्कूटी के पास रुके थे। उनका परिचित कार्यक्रम स्थल से करीब दो बजे जीरकपुर से कार से निकला। जब वह दुकान से स्कूटी लेकर फ्लाईओवर के नीचे से चंडीगढ़ जा रहे थे तो करीब सवा दो बजे जब वह एनके शर्मा के ऑफिस के सामने पहुंचे तो उसकी स्कूटी के पीछे से एक मोटरसाइकिल आई, जिस पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने अपना चेहरा और मोटरसाइकिल का नंबर ढका हुआ था। उन्होंने मोटरसाइकिल को स्कूटी के साथ लगा दिया और उन्हें रोककर चाकू निकाल लिया और साइड में आने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी उनके करीब सात लाख रुपये कीमत के दो कैमरे छीनकर फरार हो गए। इसके साथ एक गिम्बल, मेमोरी कार्ड, सात लेंस और अन्य सामान शामिल थे।
उन्होंने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने जीरकपुर थाने में मामले की सूचना दी। इसके 20 मिनट बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले के बारे में बात करते हुए, जीरकपुर थानाध्यक्ष सिमरजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करके और अन्य तकनीकों का उपयोग करके मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की उड़ रही धज्जियां
शहर के लोगों का कहना है कि एक तरफ पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकती, वहीं दूसरी तरफ इसके उलट कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है। रात के समय पुलिस व्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि ड्यूटी पर तैनात पीसीआर कर्मी व अन्य पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निष्ठा से नहीं निभा रहे हैं। पुलिसकर्मियों के न होने के कारण शरारती तत्वों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं जोकि बिना किसी डर के लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।