फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   looted for 38 lakhs to getting entry in Bollywood

बॉलीवुड में एंट्री के लिए लूटे थे 38 लाख, दोस्त को हीरो बनाने के लिए बने विलेन

Sun, 09 Sep 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 09 Sep 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
looted for 38 lakhs to getting entry in Bollywood
प्रतीकात्मक तस्वीर

मजीठा स्थित केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर बलजीत सिंह पुत्र पयारा सिंह फ्रेंड्स कालोनी अमृतसर से 38 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपियों को मजीठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हथियारों सहित 38 लाख रुपये की भी रिकवरी का दावा किया है। अमृतसर के मजीठा में 3 सितंबर को ये वारदात हुई थी। शनिवार को बार्डर रेंज के आईजी परमिंदर सिंह परमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि लूट में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो लुटेरों के चेहरे नजर आ गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो एक नई कहानी सामने आई। पकड़े गए आरोपियों का एक दोस्त मुंबई में बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहता था। जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। अपने दोस्त को हीरो बनाने के लिए ही आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने नियमों का पालना करने में चूक की है।
विज्ञापन


आईजी परमिंदर सिंह परमार ने बताया कि मजीठा स्थित केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर बलजीत सिंह अपनी निजी कार में तीन सितंबर को कैश रखकर अमृतसर केनरा बैंक गोपालपुरा जा रहे थे। जब उनकी कार मनोहर फीलिंग स्टेशन के 400 गज के करीब पहुंची तो पीछे से आ रही सफेद रंग की कार आई-10 ने उन्हें क्रॉस करते रोक लिया। तभी दूसरी आई-10 कार भी पीछे से आई। जिसमें से एक आरोपी ने उतरकर उनकी कार का शीशा तोड़ा और बलजीत सिंह जो की खुद कार चला रहे थे, उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। एक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखी और कार में पड़े 38 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद
आईजी परमार ने बताया कि पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनकी पहचान दविंदर सिंह पुत्र हरविंद सिंह निवासी पंडोरी सुखा सिंह, बेअंत सिंह पुत्र लक्खा सिंह गांव जसतेवाल, सुलतान सिंह रंधावा पुत्र भोला सिंह गांव इशरपुर, पलविंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह गांव जसतेवाल है। वहीं हरप्रीत सिंह कैप्टन निवासी सुलतानविंड अभी फरार है। पुलिस अधिकारी ने केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की कार से छीने गए 38 लाख बरामद किए जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा आरोपियों से 315 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस, 32 बोर की पिस्टल और 7 कारतूस, 12 बोर की राइफल और 11 कारतूस के अलावा दो आई-10 गाड़ियां भी बरामद की हैं। परमार ने कहा कि फरार आरोपी तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट के पेश कर सभी को रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed