फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot with three people in 24 hours at knife point in Chandigarh

कौन है, जो चंडीगढ़ में चाकू दिखा कर रहा वारदात, 24 घंटे में तीन को लूटा, पुलिस मान रही अज्ञात

Tue, 17 Nov 2020 06:30 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Loot with three people in 24 hours at knife point in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़ के अलग-अलग जगहों पर पिछले 24 घंटे में ऑटो सवार महिला का गला दबाकर जेवरात, 10 हजार व दो लोगों से चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहली वारदात पैडी मंडी चौक स्थित कच्चा रास्ता के पास की है। पुलिस को दी शिकायत में पुष्पा (55) ने बताया कि वह मोहाली निवासी है। उनकी चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में ऊन की दुकान है। सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद अपनी मां कमला देवी (75) के साथ सेक्टर-40/41/37/38 चौक पर खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वहा आए एक ऑटो में दोनों बैठ गई। मां का घर सेक्टर-40 में हैं, इस वजह से मां सेक्टर-40/41 लाइट प्वाइंट पर उतर गई। इसके बाद ऑटो वाला सेक्टर-54/55 चौक की तरफ से सेक्टर-39 जीरी मंडी की ओर से घुमाकर पैडी मंडी चौक स्थित कच्चा रास्ता के पास सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद आरोपी ऑटो चालक कान की सोने की बाली, चेन, अंगूठी और थैले से 10 हजार नकदी के अलावा मोबाइल फोन लूट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा करने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर गला दबा दिया। बीच-बचाव के दौरान पुष्पा ने आरोपी के हाथ को दांतों से काट खाया, जिसके बाद आरोपी धक्का देकर वहां से फरार हो गया। वारदात में महिला चोटिल भी हो गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

कोरियर ब्वॉय से चाकू की नोक पर मोबाइल छीना
पंचकूला के सेक्टर-16 निवासी गुरजिंदर सिंह कोरियर का काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह अपनी बाइक से सेक्टर-41/डी मार्केट से कोरियर का सामान लेने आया था। इस दौरान एक युवक उनके बाइक के पीछे जबरन बैठ गया और पीठ पर चाकू रखकर बोला कि आगे चलते रहो।

इसके बाद आरोपी गुरजिंदर को सेक्टर-40 स्थित मकान नंबर (349) के पास ले जाकर जबरन मोबाइल छीन फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वारदातस्थल समेत आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। 

बाथरूम करने गए युवक से छीने 1500 रूपये
पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार (30) ने बताया कि वह सेक्टर-41 के बटरेला निवासी है। वह टेंट का काम करता है। सोमवार को वह किसी काम से सेक्टर-39 आया था। देर शाम करीब 7.40 बजे बजे उक्त सेक्टर के पेट्रोल पंप के पीछे बाथरूम करने गया। इस दौरान एक युवक चाकू की नोक पर उससे पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 1500 नकदी के अलावा जरूरी कागजात थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed